यूपी में बस में लगी भीषण आग, 3 जिंदा जले: यात्री शीशा तोड़कर कूदे, 24 झुलसे; ट्रक की टक्कर के बाद हादसा – Dainik Bhaskar

यूपी के बलरामपुर में ट्रक की टक्कर के बाद बस में आग लग गई। 3 लोग जिंदा जल गए और 24 झुलस गए। इनमें 6 की हालत गंभीर है। बस (UP 22 AT 0245) नेपाल बॉर्डर के पास सोनौली से रवाना हुई थी और दिल्ली जा रही थी। 2 मृतकों की अब तक पहचान नहीं हो पाई है। वहीं, एक महिला के शव की शिनाख्त हो गई है। वह नेपाल के गुल्मी की रहने वाली थी।
बस में 45 यात्री सवार थे। अधिकांश नेपाल के थे। बस चालक और कंडक्टर का भी कुछ पता नहीं है। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस घिसटती हुई 100 मीटर दूर हाईटेंशन लाइन वाले बिजली के खंभे से टकरा गई। खंभा टूटकर बस पर गिर गया। बस में करंट दौड़ गया। शॉर्ट सर्किट हुआ और आग लग गई।
देखते ही देखते बस आग का गोला बन गई। यात्री अंदर ही फंस गए। जान बचाने के लिए शीशा तोड़कर बाहर कूदने लगे। मौके पर चीख पुकार मच गई। किसी तरह बाहर निकले यात्रियों ने पुलिस को सूचना दी। फायर ब्रिगेड की टीमें भी मौके पर पहुंचीं। उन्होंने आग बुझाने का काम शुरू किया। फंसे हुए यात्रियों को बाहर निकाला।
घायलों को तुरंत एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। गंभीर घायलों को बहराइच मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ज्यादातर यात्री किसी तरह बस से बाहर आ गए। लेकिन, कुछ अंदर ही फंसे रहे। बाद में बस से 3 लाशें बरामद हुईं। इनमें 2 बुरी तरह से जल चुकी थीं।
उन्होंने बताया कि ट्रक (UP 21 DT 5237) में गर्म कपड़े लदे थे। इस वजह से ट्रक में भी आग लग गई। हादसा कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के फुलवरिया बाईपास पर सोमवार देर रात ढाई बजे के आसपास हुआ।
पहले हादसे की तस्वीरें देख लीजिए…
अब देखिए सुबह कैसे हैं हालात…
सिलसिलेवार तरीके से जानिए कैसे हुआ हादसा…
हादसे से जुड़ी पल-पल की अपडेट के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक गिरजेश तिवारी ने बताया- 3 मृतकों में एक महिला की पहचान राधा (60) पत्नी लाल बहादुर के रूप में हुई। वह नेपाल के गुल्मी की रहने वाली थी। राधा 70 फीसदी से ज्यादा झुलस गई थी। बाकी 2 शवों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। शवों को कपड़े में लपेटकर रखा गया है। चेहरा बुरी तरह जल गया है। इसके चलते पहचान कराने में समस्या आ रही।
बस हादसे में 3 मृतकों में 1 महिला की शिनाख्त हो गई है। महिला का नाम राधा (60) पत्नी लाल बहादुर था, वह नेपाल के गुल्मी की रहने वाली थी। 2 मृतकों के शवों के पहचान का प्रयास किया जा रहा है।
बलरामपुर हादसे में घायल नेपाली यात्रियों को इलाज के बाद दूसरी बस से भेजा जा रहा है। गंभीर रूप से घायल लोगों का अब भी इलाज जारी है।
ट्रक के नीचे बुरी तरह झुलसा हुआ एक शव मिला। पुलिस का कहना है कि शव ट्रक में बैठे व्यक्ति का हो सकता है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
इन पांच घायलों को बहराइच रेफर किया गया-

घायलों का रो-रोकर बुरा हाल है। आसपास के लोगों ने बताया कि जहां हादसा हुआ, वहां अक्सर ऐसी घटनाएं होती हैं। इस जगह पर चौराहा बनाया जाना चाहिए। डीएस-एसपी के आवास भी आसपास हैं, लेकिन फिर भी कोई ध्यान नहीं देता।
विकास कुमार, एसपी बलरामपुर ने बताया कि बस और ट्रक में भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद बस में आग लग गई। संभवत: टैंक को नुकसान होने की वजह से आग लगी। कारणों की जांच की जा रही है। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है।
प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि घटना 2 बजे के करीब हुई है। बस सुनौली बॉर्डर से आ रही थी। ट्रक फुलवरिया बाईपास के ओवर ब्रिज से आ रहा था। बहुत ही स्पीड में था। ट्रक ने बस में टक्कर मारी, टक्कर इतनी तेज थी कि बस थोड़ी दूर पर लगे ट्रांसफॉर्मर और खंभे से टकरा गई। इससे शॉर्ट सर्किट हुआ और एचटी लाइन टूटकर बस पर गिर गई। इससे बस में आग लग गई। बस में करीब 60-64 लोग सवार थे। सभी नेपाल से थे। सभी लोगों ने शीशा तोड़कर बाहर आए। लोगों ने तत्काल पुलिस और प्रशासन को घटना की सूचना दी। एसपी और डीएम मौके पर पहुंच गए थे। सभी को एम्बुलेंस से अस्पताल भिजवाया।
घायल बस यात्रा शिव कुमार ने हादसे के बाद इस वीडियो को बनाया है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि आग कितनी भयानक है। बस में चारों तरफ से आग लगी थी। किसी भी जगह से बच निकलने का कोई रास्ता नहीं था। फिर लोगों ने खिड़कियों को तोड़कर बाहर कूदे और अपनी जान बचाई। हाईटेंशन लाइन गिरने की वजह से कई लोगों को करंट भी लगा।
घायल यात्री ने बताया कि हम नेपाल से आ रहे थे। बलरामपुर पहुंचे तो यहां एक्सीडेंट हो गया। मैं बस से बाहर कैसे निकला। मुझे पता नहीं चला। मुझे बस में करंट लग गया था। मेरे साथ मेरी पत्नी भी है। वो भी घायल हो गई हैं। हम लोग 11 लोग थे। सभी गुरुग्राम जा रहे थे।

बस पूरी तरह से जलकर राख हो गई। पुलिस प्रशासन बस को सड़क से हटवा रही है। घटना स्थल पर यात्रियों के बैग कपड़े और सामान अभी भी जले हुए पड़े हैं।
दोनों वीडियो हादसे में घायल शिव बहादुर ने अपने फोन से घटना से पहले बनाए थे। बस एक ढाबे पर यात्रियों के खाना खाने के लिए रुकी थी।
घायल यात्री लोकेंद्र ने बताया कि वह नेपाल से गुरुग्राम जा रहा था। रास्ते में ही घटना हो गई। बस, ट्रक से टकराई फिर उसमें आग लग गई। मैं हादसे से थोड़ी देर पहले ही उठा था। आग लगते ही खिड़की से कूदकर बाहर निकल आया। कई लोग घायल हो गए। मैं पीछे सबसे लास्ट सीट पर बैठा था।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News