यूपी में 65 घंटे से आफत की बारिश, बिहार में बाढ़ का कहर… हिमाचल-उत्तराखंड में जमकर बर्फबारी; पढ़िए मौसम अपडेट – weather news updates heavy rain alert bihar uttar pradesh delhi maharashtra news in hindi – Jagran

देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज खतरनाक बना हुआ है, एक तरफ उत्तर भारत में बर्फबारी तो मैदानी …और पढ़ें
देशभर में मौसम का हाल।
उत्तर भारत में समय से पहले बर्फबारी, मैदानी इलाकों में भारी बारिश।
झारखंड, उत्तराखंड, यूपी, बिहार समेत कई राज्यों में अलर्ट जारी।
बाढ़, भूस्खलन और हादसों से जनजीवन प्रभावित, कई मौतें दर्ज।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इस समय देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बेहद डरावना और खतरनाक हो गया है। एक तरफ जहां उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में समय से पहले हो रही बर्फबारी से ठंड ने दस्तक दे दी है, वहीं मैदानी और तटीय राज्यों में मूसलाधार बारिश ने तबाही मचा रखी है।
सामने आ रही तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि देशभर में कई नदियां उफान पर हैं, सड़कें धंस चुकी हैं और कई इलाकों में बाढ़ जैसे गंभीर हालात पैदा हो गए हैं। दूसरी तरफ मौसम विभाग की चेतावनियों ने प्रशासन और आम जनता की चिंताएं और भी बढ़ा दी हैं।
आइए जानते हैं देश के अलग-अलग राज्यों में इस समय मौसम का क्या हाल है?
मौसम विभाग के अनुसार आज झारखंड में भारी बारिश को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा मध्य महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, ओडिशा, तेलंगाना, मराठवाड़ा, कोंकण-गोवा, आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कर्नाटक और केरल में यलो अलर्ट घोषित किया गया है।
India weather update (1)
दूसरी ओर बात अब कल की मौसम की करें यानी 28 सितंबर की, तो मौसम विभाग ने बताया कि इस दिन जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और मध्य महाराष्ट्र में बारिश का यलो अलर्ट रहेगा। वहीं, मध्य महाराष्ट्र, रायलसीमा और तटीय आंध्र प्रदेश में तेज हवाएं चलने की आशंका है।
इसके साथ ही 29 सितंबर के दिन जम्मू-कश्मीर, असम, मेघालय, मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र, तमिलनाडु, रायलसीमा और तटीय आंध्र प्रदेश में बारिश का यलो अलर्ट रहेगा, जबकि कर्नाटक के लिए विशेष रूप से ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
दिल्ली-एनसीआर में शनिवार शाम हुई बारिश से मौसम का मिजाज बदल गया। दिनभर उमस और गर्मी के बाद शाम को हुई बारिश ने लोगों को राहत दी। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक दिल्ली में बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है। शनिवार को हल्की से मध्यम वर्षा के साथ तेज हवा और बिजली चमकने की भी संभावना जताई गई थी। 
India weather update (2)
उत्तर प्रदेश में मौसम की मार ने पिछले 65 घंटों से लोगों का जीना मुहाल कर रखा है। राज्य में लगातार भारी बारिश के साथ-साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज और ठंडी हवाएं चल रही हैं। हालात इतने बिगड़ चुके हैं कि उत्तर प्रदेश के 32 जिलों में अचानक बाढ़ आने का गंभीर खतरा मंडरा रहा है।
बात अगर बीते दो दिनों की करें तो पिछले दो दिनों में बारिश से जुड़े हादसों में 29 लोगों की जान जा चुकी है। किसानों की सैकड़ों बीघा खड़ी फसलें बर्बाद हो गई हैं और जगह-जगह हजारों पेड़ तथा बिजली के पोल उखड़कर गिर गए हैं। लगातार बारिश के चलते मिट्टी खिसकने से कानपुर-इटावा हाईवे का करीब 200 मीटर लंबा हिस्सा अचानक धंस गया है, जिससे यातायात पूरी तरह ठप हो गया है।
India weather update (4)
मौसम विभाग के अनुसार शनिवार से बदला मौसम का मिजाज रविवार और सोमवार को भी बदला हुआ रहेगा, जो की रविवार की सुबह धीमी-धीमी बारिश और ठंडी-ठंडी हवाओं के जरिए साफ-साफ देखा भी जा सकता है।
मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में तीनों दिन आसमान में सामान्यतया बादल छाए रहेंगे। रविवार को भी हल्की से मध्यम वर्षा और तेज हवा चलने की संभावना है, जबकि सोमवार को हल्की बारिश हो सकती है।
India weather update (11)
50 किलोमीटर की रफ्तार से चल सकती है हवा
इससे पहले बदलते मौसम को देखते हुए शनिवार को मौसम विभाग ने दिल्ली में बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया था। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज झोंकेदार हवा चलने, बिजली चमकने और हल्की से मध्यम वर्षा का पूर्वानुमान था।
अब बात अगर पहाड़ी राज्यों की करें तो हिमाचल प्रदेश के कुन्नू और छितकुल जैसे ऊंचाई वाले इलाकों में मौसम की पहली बर्फबारी से सफेद चादर बिछ गई है।
India weather update (7)
मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट और सिरमौर, शिमला, मंडी तथा कुल्लू में यलो अलर्ट जारी किया है। यहां अगले चार दिनों तक बारिश का यह दौर जारी रहने की संभावना है।
दूसरी ओर, उत्तराखंड के सभी जिलों में कल से ही झमाझम बारिश का दौर चल रहा है। देहरादून, टिहरी, हरिद्वार और पौड़ी जिलों के लिए मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है।
खराब मौसम और लगातार खतरे को देखते हुए प्रशासन ने 26 और 27 सितंबर के लिए चारधाम यात्रा को पूरी तरह रोक दिया है। इसके अलावा उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली और पिथौरागढ़ के ऊंचे इलाकों में लगातार हो रही बर्फबारी से पारे में भारी गिरावट दर्ज की गई है।
India weather update (5)
बात अब बिहार के मौसम की करें तो, यहां भले ही ‘साइक्लोन अर्नब’ का असर अब कुछ धीमा पड़ गया हो, लेकिन पिछले 72 घंटों से हो रही लगातार बारिश ने राज्य के कई जिलों में भारी तबाही मचाई है।
India weather update (6)
समझने वाली बात यह है कि पड़ोसी देश नेपाल के तराई क्षेत्रों में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते उत्तर बिहार की प्रमुख नदियां, जैसे कि गंडक और कोसी अपने उफान पर हैं और लगातार डरा रही हैं।
India weather update (8)
दूसरी ओर बाढ़ का पानी रिहायशी इलाकों में घुसने से राज्य के 17 जिलों के करीब 6000 गांव पूरी तरह से टापू बन चुके हैं, जबकि लगभग 500 गांव बाढ़ के पानी से चारों तरफ से घिर गए हैं। अकेले सुपौल जिले के 50 गांवों में हालात बेहद गंभीर बने हुए हैं।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News