यूपी से लेकर दिल्ली-NCR तक लू का अलर्ट, इन राज्यों कब पहुंचेगा मॉनसून; IMD ने बताया – Hindustan Hindi News

Monsoon Latest Updates: दक्षिण-पश्चिम मॉनसून ने शनिवार को दक्षिण-पूर्वी अरब सागर, बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों, अंडमान सागर और पूरे निकोबार द्वीप समूह में दस्तक दे दी है। वहीं दूसरी तरफ यूपी, राजस्थान और मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में इस सप्ताह 22 मई तक भीषण लू चलने का अलर्ट जारी किया है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार, वर्तमान में मौसमी परिस्थितियां पूरी तरह अनुकूल बनी हुई हैं। अगले तीन से चार दिनों के भीतर मॉनसून के दक्षिण-पूर्वी अरब सागर के कुछ और हिस्सों, बंगाल की खाड़ी के शेष इलाकों और अंडमान सागर के बचे हुए हिस्सों में आगे बढ़ने की प्रबल संभावना है। वहीं, उत्तर प्रदेश में आगामी पांच दिनों तक मौसम शुष्क बने रहने के आसार हैं।

आईएमडी ने पश्चिम राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और छत्तीसगढ़ में अगले एक सप्ताह तक लू और भीषण लू चलने की चेतावनी दी है। राजस्थान में 21 और 22 मई को भीषण लू की संभावना है, जबकि उत्तर प्रदेश में 19 से 22 मई के बीच गर्मी और अधिक बढ़ सकती है। राजस्थान में तापमान एक बार फिर बढ़ेगा। पश्चिमी राजस्थान में तीव्र गर्मी का दौर शुरू होगा।

आईएमडी ने यह भी बताया कि अगले तीन-चार दिनों में मॉनसून के दक्षिण-पूर्वी अरब सागर, दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए अनुकूल परिस्थितियां हैं। अंडमान द्वीप समूह और अंडमान सागर के शेष हिस्सों के साथ-साथ पूर्वी मध्य बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों में भी इस दौरान मॉनसून का आगमन हो सकता है। आईएमडी ने कहा, ”क्षेत्र में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के आगे बढ़ने के लिए सभी मानदंड पूरे हो रहे हैं।” मौसम विभाग ने शुक्रवार को कहा था कि केरल में 26 मई की सुबह दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के आने की संभावना है।

आपको बता दें कि केरल में मॉनसून की शुरुआत आमतौर पर एक जून को होती है, जो दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के मौसम (जून से सितंबर) का आरंभ होता है।

अल नीनो एक प्राकृतिक जलवायु चक्र है। यह तब होता है, जब भूमध्यरेखीय प्रशांत महासागर के पानी का तापमान सामान्य से अधिक गर्म हो जाता है। इस तापमान में वृद्धि के कारण पूरे वायुमंडल में हवा के पैटर्न बदल जाते हैं। इससे कुछ हिस्सों में भीषण सूखा और रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पड़ती है। कहीं बाढ़ आ जाती है।

आपको बता दें कि अल नीनो हर 2 से 7 साल में आता है और 9-12 महीने तक इसका प्रभाव रहता है। इसके प्रभाव की तीव्रता इस बात से मापी जाती है कि प्रशांत महासागर का पानी सामान्य से कितना अधिक गर्म हुआ है। जब तापमान सामान्य से 0.5 डिग्री तक रहता है तो कमजोर अल नीनो होता है। यदि 2 डिग्री से अधिक बढ़ता है तो सुपर अल नीनो की स्थिति होती है। नई रिपोर्ट में तापमान वृद्धि की बात कही गई है।

बिहार के दरभंगा जिले से ताल्लुक रखने वाले हिमांशु शेखर झा डिजिटल मीडिया जगत का एक जाना-माना नाम हैं। विज्ञान पृष्ठभूमि से होने के बावजूद (BCA और MCA), पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून के कारण उन्होंने IGNOU से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया और मीडिया को ही अपना कर्मक्षेत्र चुना।
एक दशक से भी अधिक समय का अनुभव रखने वाले हिमांशु ने देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों जैसे दैनिक भास्कर, न्यूज़-18 और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दी हैं। वर्तमान में, वे वर्ष 2019 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े हुए हैं।
हिमांशु की पहचान विशेष रूप से राजनीति के विश्लेषक के तौर पर होती है। उन्हें बिहार की क्षेत्रीय राजनीति के साथ-साथ राष्ट्रीय राजनीति की गहरी और बारीक समझ है। एक पत्रकार के रूप में उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनावों और कई विधानसभा चुनावों को बेहद करीब से कवर किया है, जो उनके वृहद अनुभव और राजनीतिक दृष्टि को दर्शाता है।
काम के इतर, हिमांशु को सिनेमा का विशेष शौक है। वे विशेष रूप से सियासी और क्राइम बेस्ड वेब सीरीज़ देखना पसंद करते हैं, जो कहीं न कहीं समाज और सत्ता के समीकरणों को समझने की उनकी जिज्ञासा को भी प्रदर्शित करता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News