रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को असीम मुनीर के बयानों का जिक्र करते हुए कहा है कि मुनीर ने खुद ही कबूल लिया है कि भारत के सामने उसकी कोई बिसात नहीं है। रक्षा मंत्री मुनीर के उस बयान की चर्चा कर रह रहे थे जिसमें पाकिस्तानी जनरल ने भारत को चमचमाती हुई मर्सिडीज और पाकिस्तान को मलबे से लदा हुआ ट्रक बताया था। सिंह ने कहा है कि यह पाकिस्तान की तरफ से एक कबूलनामा था।
रक्षा मंत्री इकनॉमिक टाइम्स के एक कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने मुनीर की टिप्पणी को सबके सामने पढ़ने के बाद कहा, “मुनीर के इस बयान को लेकर पाकिस्तान में और पूरी दुनिया में मुनीर को खूब ट्रोल किया गया। सबने यही कहा कि दो देश एक साथ आजाद हुए और एक देश ने कड़ी मेहनत, ठोस नीतियों और दूरदृष्टी से फेरारी जैसी अर्थव्यवस्था बनाई, जबकि दूसरा अभी भी डंपर की स्थिति में है, तो यह उनकी अपनी नाकामी है।”
राजनाथ सिंह ने आगे कहा, “मैं असीम मुनीर के इस बयान को भी एक कबूलनामें के रूप में देखता हूं।” यह सुनकर पूरा हॉल तालियों से गूंज उठा। उन्होंने आगे कहा, “मैं उनके बयान को सिर्फ ट्रोल मैटेरियल नहीं मानता। हम सब जानते हैं कि पाकिस्तानी स्टेट को कौन कंट्रोल कर रहा है। इस गंभीर चेतावनी के पीछे जो ऐतिहासिक संकेत है, उसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। और अगर हम इस पर ध्यान देंगे तो भारत इस तरह की चेतावनियों का करारा जवाब देने में सक्षम है।”
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play