'ये सरासर बकवास है…', उस्मान ख्वाजा के आरोपों पर भड़के कमिंस, 8 साल पुराने सैंडपेपरगेट कांड पर तोड़ी चुप्पी – AajTak

Feedback
ऑस्ट्रेलिया की वनडे और टेस्ट टीम के कप्तान पैट कमिंस ने 2018 के चर्चित सैंडपेपरगेट कांड को लेकर पूर्व टीममेट उस्मान ख्वाजा के आरोपों पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है. कमिंस ने उन दावों को पूरी तरह बकवास करार देते हुए कहा कि उन्हें गेंद से छेड़छाड़ की साजिश के बारे में कोई जानकारी नहीं थी. ख्वाजा ने अपनी हाल ही में प्रकाशित आत्मकथा ‘सब्र’ में दावा किया था कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन टेस्ट में पूरी ऑस्ट्रेलियाई टीम को गेंद से छेड़छाड़ की योजना के बारे में पता था.
इन आरोपों पर जवाब देने के लिए पैट कमिंस ने शुक्रवार (13 नवंबर) को सिडनी में विशेष प्रेस कॉन्फ्रेंस की. उन्होंने साफ कहा कि वह पिछले आठ साल से लगातार यही बात कह रहे हैं कि उन्हें मैदान पर सैंडपेपर के इस्तेमाल की जानकारी नहीं थी.
“…Complete and utter nonsense” Australian Captain Pat Cummins sternly responds to allegations made by Usman Khawaja about Sandpaper Gate in 2018. #Cricket https://t.co/58O130HRbC
पैट कमिंस ने कहा, ‘अगर उस्मान का मतलब यह है कि हम सभी को पता था कि मैदान पर सैंडपेपर ले जाया जा रहा है, तो वह पूरी तरह गलत हैं. मैं पिछले आठ साल से यही कह रहा हूं कि मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी.’ उन्होंने ख्वाजा के उन दावों को भी खारिज किया, जिनमें कमिंस और कुछ अन्य खिलाड़ियों को गेंद से छेड़छाड़ की साजिश का सूत्रधार बताया गया है. ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने कहा, “यह सरासर बकवास है.’
यह भी पढ़ें: भारत-न्यूजीलैंड मैच में बवाल… टिम सीफर्ट से भिड़े गुरनूर बरार, विराट कोहली ने किया बीच-बचाव, VIDEO
पैट कमिंस ने यह भी कहा कि वह इस मुद्दे पर घंटों सवालों के जवाब देने के लिए तैयार हैं. वह नहीं चाहते कि हर बार किसी नई किताब या आरोप के सामने आने पर आठ साल पुराने विवाद को फिर से उठाया जाए. करीब एक घंटे तक चली प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भी उन्होंने सवालों का सिलसिला जारी रखने की पेशकश की.
वॉर्नर ने किया था ख्वाजा का सपोर्ट
उस्मान ख्वाजा ने अपनी आत्मकथा में लिखा है कि 2018 के सैंडपेपर विवाद में पूरी टीम को गेंद से छेड़छाड़ की योजना की जानकारी थी. उन्होंने यह बात उन तीन खिलाड़ियों के समर्थन में कही, जिन्हें इस मामले में कड़ी सजा मिली थी. पूर्व ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने भी ख्वाजा के दावे का समर्थन किया है. वॉर्नर ने सोशल मीडिया पर लिखा कि उस समय क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की जांच जल्दबाजी में की गई थी और उसमें गंभीर खामियां थीं.
यह भी पढ़ें: न वनडे में मौका मिल रहा, न टेस्ट की तैयारी का समय… मोहम्मद सिराज को फिर हाथ लगी निराशा
उस्मान ख्वाजा ने अपनी किताब में यह भी बताया कि एक समय वह ड्रेसिंग रूम में कैमरन बेनक्रॉफ्ट के पास बैठे थे और उन्हें गेंद से छेड़छाड़ की योजना के बारे में पता चला था. उन्होंने बेनक्रॉफ्ट को सावधान रहने की सलाह दी थी. पैट कमिंस ने इस खुलासे पर हैरानी जताई और कहा कि यह उस्मान के उस व्यक्तित्व से मेल नहीं खाता, जिसे वह जानते हैं.
मार्च 2018 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन टेस्ट के दौरान कैमरन बेनक्रॉफ्ट को गेंद पर सैंडपेपर का इस्तेमाल करते हुए कैमरे में पकड़ा गया था. इस घटना की क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) ने जांच की, जिसके बाद तत्कालीन कप्तान स्टीव स्मिथ और उपकप्तान डेविड वॉर्नर पर 12-12 महीने का प्रतिबंध लगाया. वहीं बेनक्रॉफ्ट को नौ महीने के लिए निलंबित किया गया था.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News