'ये हैं मेरे चौधरी साहब', LIVE कॉन्सर्ट में जैस्मिन सैंडलस ने किया ऐलान, 40 की उम्र में की सगाई, कौन है मिस्ट्री मैन? – AajTak

Feedback
पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री की बेबाक और बिंदास सिंगर जैस्मिन सैंडलस ने अपने फैंस को ऐसा सरप्राइज दिया, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी. दिल्ली में अपने ‘द ड्रीम गर्ल इंडिया टूर’ के धमाकेदार आगाज के बीच जैस्मिन ने अचानक अपनी लव लाइफ का सबसे बड़ा राज खोल दिया और स्टेज पर ही अपनी सगाई का ऐलान कर दिया.
जैस्मिन ने किया मिस्ट्री मैन का खुलासा
कॉन्सर्ट के बीच जैस्मिन ने अपने मंगेतर शेखर चौधरी को स्टेज पर बुलाया. जैसे ही दोनों साथ नजर आए, पूरा ऑडिटोरियम तालियों और सीटियों से गूंज उठा. इस खास पल को और भी यादगार बनाते हुए जैस्मिन ने अपनी एंगेजमेंट रिंग फ्लॉन्ट की, जिसे देखकर फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा.
अपने मंगेतर को स्टेज पर बुलाते के साथ जैस्मिन ने कहा- ये हैं मेरे चौधरी साहब. मैंने बुला ही लिया. ये हैं वो जिन्होंने इस उंगली में रिंग पहनाई है. इसके बाद जैस्मिन खुद भी अपनी खुशी को संभाल नहीं पाईं और कूदकर शेखर के गले लग गईं. 
इसके बाद दोनों ने एक-दूसरे के साथ रोमांटिक अंदाज में डांस किया. जैस्मिन का सुपरहिट गाना ‘लावां’ बजा और कपल की केमिस्ट्री ने पूरे माहौल को प्यार के रंग में रंग दिया. सोशल मीडिया पर भी इस खूबसूरत पल की चर्चा तेज हो गई है. जैस्मिन का ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है. प्यार में डूबे कपल को देख अब हर कोई ये जानना चाह रहा है कि जैस्मिन जिस शख्स से सगाई कर चुकी हैं, आखिर वो कौन है. हालांकि इसकी कोई जानकारी फिलहाल नहीं मिली है.
A post shared by Mayank raj (@oyem.annuu)
टूट चुका है जैस्मिन का दिल
जैस्मिन पहले पंजाबी फेमस सिंगर गैरी संधू को डेट कर चुकी हैं. हालांकि दोनों का पेनफुल ब्रेकअप हो गया था. जैस्मिन कई बार इस बारे में बात कर चुकी हैं. वो कह चुकी हैं कि दिल टूटने के बाद उनके जीवन को नहीं दिशा मिली.
हालांकि, सिर्फ सगाई ही नहीं, जैस्मिन ने अपने गानों से भी महफिल लूट ली. उन्होंने ‘पंजेबा’, ‘सिप सिप’, ‘लावां’, ‘शरारत’, ‘जाइए सजना’, ‘धुरंधर’, ‘तरस’, ‘इल्लीगल वेपन’ और ‘यार ना मिले’ जैसे हिट गानों पर ऐसा समां बांधा कि दर्शक पूरी रात झूमते रहे.
इस खास मौके पर जैस्मिन का लुक भी किसी दुल्हन से कम नहीं था. गोल्डन रंग के हैवी एम्बेलिश्ड लहंगे और भारी जूलरी में वह बेहद खूबसूरत नजर आईं. स्टेज पर उनका ग्लैमरस अंदाज और चेहरे पर सगाई की चमक हर किसी का ध्यान खींच रही थी.
दिल्ली से शुरू हुआ ‘द ड्रीम गर्ल इंडिया टूर’ अब मुंबई, बेंगलुरु और चंडीगढ़ में भी धमाल मचाने वाला है. लेकिन फिलहाल, फैंस के बीच सबसे ज्यादा चर्चा जैस्मिन के गानों की नहीं, बल्कि उनकी सीक्रेट लव स्टोरी के नए चैप्टर की हो रही है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News