रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। प्रदेश भाजपा द्वारा रविवार को राज्य के सभी 595 सांगठनिक मंडलों में व्यापक रूप 12वीं अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। इस दौरान पार्टी के वरीय नेताओं, पदाधिकारियों, सांसदों, विधायकों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों सहित कार्यकर्ताओं की इसमें भागीदारी रही। सभी ने योग को दिनचर्या में शामिल करने का संकल्प लिया। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद आदित्य प्रसाद साहू ने कहा कि योग भारत की प्राचीन और अमूल्य धरोहर है। योग एक ऐसी विधा है, जो केवल तन को ही निरोगी और स्वस्थ नहीं बनाती, बल्कि चारों पुरुषार्थ धर्म, अर्थ, काम, मोक्ष को सिद्ध करने में सहायक होती है。
नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि योग भारत की सांस्कृतिक विरासत है, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों ने विश्व पटल पर प्रतिष्ठापित किया है। ऋषि मुनियों ने सर्वे भवंतु सुखिन:, सर्वे संतु निरामया का उद्घोष हजारों वर्ष पूर्व किया था, लेकिन आज पूरी दुनिया को योग के महत्व के बारे में पता चल रहा है कि कैसे योग तन और मन दोनों को स्वस्थ रखता है। योग भारत की सांस्कृतिक विरासत है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों ने योग को विश्व पटल पर प्रतिष्ठापित किया।
इससे पहले प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने रांची महानगर के गामा सिंह स्मृति सभागार, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने रांची स्थित ऑक्सीजन पार्क, पूर्व मुख्यमंत्री ने अर्जुन मुंडा जमशेदपुर घोड़ाबंधा, रघुवर दास ने सिदगोड़ा सूर्यमंदिर, चंपाई सोरेन ने धुर्वा मंडल, मधु कोड़ा ने जगरनाथपुर (चाईबासा), संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने हरमू पटेल पार्क, केंदीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने चंद्रावती हाई स्कूल डोमचांच, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने आयुष मंत्रालय रांची, विधानसभा में मुख्य सचेतक नवीन जायसवाल ने अरगोड़ा में योगाभ्यास किया। अन्य नेताओं ने भी अलग-अलग जगहों पर कार्यकर्ताओं संग योगाभ्यास किया।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
शॉर्ट बायो: नितेश ओझा पिछले 10 वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में वे हिन्दुस्तान रांची में ब्यूरो की टीम में बतौर वरीय संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
परिचय एवं अनुभव नितेश ओझा झारखंड के प्रिंट मीडिया जगत के एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नितेश ओझा, हिन्दुस्तान रांची के ब्यूरो टीम में बतौर वरीय संवाददाता के रूप में काम कर रहे हैं। इस रूप में रहते हुए वे राज्य सरकार के कई महत्वपूर्ण विभागों जैसे – कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार, महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा, खान एवं भूतत्व, पर्यटन, पेयजल एवं स्वच्छता, श्रम नियोजन एवं प्रशिक्षण, खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले सहित ब्यूरोक्रेसी जैसे महत्वपूर्ण बीट की खबरों को कवर करते हैं। खबरों को लिखने के साथ सोशल मीडिया के बदलते स्वरूप के साथ पाठकों की रुचि की खबरों को प्रकाशित करने में उन्हें बेहतर कुशलता हासिल है।
करियर का सफर नितेश ओझा ने अपने करियर की शुरुआत नई दिल्ली से की। दिल्ली विश्वविद्यालय से 2013-14 में पत्रकारिता में स्नातकोत्तर की डिग्री हासिल करने के बाद इन्होंने नई दिल्ली में ही हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी से अपने करियर की शुरुआत की। उसके बाद अपने गृह जिला रांची में न्यूज विंग, लगातार वेब पोर्टल जैसे डिजिटल मीडिया में इन्होंने बतौर संवाददाता के रूप में काम किया। प्रतिष्ठित प्रिंट मीडिया में उनकी पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक भास्कर, रांची से शुरू हुई। यहां नितेश ओझा ने खनन, सड़क, शिक्षा आदि में इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हुए कई बेहतरीन खबरें निकालीं। तीन फरवरी 2024 से वे हिन्दुस्तान से जुड़कर लगभग हर दिन विशेष खबरें दे रहे हैं।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play