Feedback
रक्षाबंधन के मौके पर राधिका अंबानी की शेफ विकास खन्ना को राखी बांधती हुई तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. इस वीडियो में राधिका विकास खन्ना को जलेबी के आकार की राखी बांधती नजर आईं. राधिका अपने पति अनंत अंबानी और पूरे परिवार के साथ न्यूयॉर्क में विकास खन्ना के रेस्तरां बंगलो में पहुंचीं थीं.
विकास खन्ना ने रेस्तरां में अंबानी परिवार का गर्मजोशी से स्वागत किया और उनके लिए फूलों की सजावट की थी. इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए एक वीडियो में शेफ विकास बंगलो की कांच की छत को साफ करते और अनंत अंबानी के जानवरों के वेलफेयर प्रोजेक्ट ‘वंतारा’ का नाम फूलों की पंखुड़ियों से लिखते हुए दिखाई दे रहे हैं.
यह मुलाकात तब भावुक हो गई जब राधिका ने खन्ना की कलाई पर जलेबी की डिजाइन वाली राखी बांधी. इंस्टाग्राम पर इस खास पल की झलक शेयर करते हुए शेफ ने कहा कि यह ऐसा पल था जिसे वो हमेशा अपने दिल में संजोकर रखेंगे.
खन्ना ने अपनी पोस्ट में लिखा, ‘पूरी दुनिया जानती है कि राधिका नाम मेरे लिए क्या मायने रखता है.’
उन्होंने कहा, ‘आज जब राधिका ने मेरी कलाई पर जलेबी के आकार की एक छोटी सी राखी बांधी तो मेरे अंदर कुछ बदल गया. एक पल के लिए मुझे लगा कि मेरे अंदर का कोई हिस्सा हील हो रहा है.’
विकास खन्ना ने अंबानी परिवार संग मनाया रक्षाबंधन
पोस्ट के कैप्शन में, विकास खन्ना ने अनंत और वंतारा में उनके काम के बारे में भी बात की.
विकास खन्ना ने लिखा, ‘कितना शानदार दिन था. मैंने हमेशा वंतारा में अनंत अंबानी के असाधारण काम की तारीफ की है उन्होंने जो कुछ भी हासिल किया है, उसके अलावा मैंने हमेशा उन्हें एक बेहद दयालु इंसान पाया है जिनके मन में जानवरों और उनकी सुरक्षा के प्रति सच्चा प्यार और समर्पण है. बंगलो में अनंत और उनके परिवार की मेजबानी करना मेरे लिए बहुत मायने रखता था.’
A post shared by Vikas Khanna (@vikaskhannagroup)
उन्होंने इस राखी के मौसम को यादों का समय भी बताया. उन्होंने लिखा, ‘मेरे लिए यह राखी का मौसम यादों से भरा रहा है, जिसमें हर दिन मेहमान मेरी कलाई पर कई राखियां बांधते हैं. यह उन लोगों के बारे में है जिनसे हम प्यार करते हैं, वे क्या पीछे छोड़ जाते हैं और उनकी मौजूदगी हमारे अंदर कैसे बनी रहती है.’
इस जेस्चर के लिए राधिका का शुक्रिया अदा करते हुए खन्ना ने कहा, ‘कुछ पलों की योजना नहीं बनाई जा सकती. कुछ आशीर्वाद बस तब मिल जाते हैं जब उनकी सबसे ज्यादा जरूरत होती है. राधिका, उस छोटे से धागे के लिए आपका धन्यवाद, जिसका मेरे लिए बहुत बड़ा मतलब है.’
अपनी बात खत्म करते हुए उन्होंने आखिर में लिखा, ‘यह दिन आभार, यादों, परिवार और हीलिंग का है.’
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू