रक्षा अनुसंधान में योगदान दे आईआईटी: राजनाथ – Hindustan

नई दिल्ली, एजेंसी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को कहा कि देश की रक्षा जरूरतों को पूरा करने और स्वदेशी तकनीक को बढ़ावा देने में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) अहम भूमिका निभा सकते हैं। इसके लिए शैक्षणिक संस्थानों को अपने शोध कार्यों को सेना की जरूरतों और उद्योग की मांग के अनुरूप तैयार करना होगा। दिल्ली में आईआईटी कानपुर के ‘ग्रेटर दैन अस’ फंडरेजिंग कैंपेन की शुरुआत के मौके पर उन्होंने सेना, डीआरडीओ, शैक्षणिक संस्थानों, रक्षा क्षेत्र के सार्वजनिक उपक्रम और निजी उद्योग के बीच करीबी सहयोग का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युद्ध के बदलते स्वरूप के बीच स्वदेशी तकनीकों के विकास और उन्हें अपनाने की गति बढ़ानी चाहिए।
राजनाथ सिंह ने कहा कि सरकार का आत्मनिर्भर भारत का संकल्प उसके विकसित भारत के विजन के केंद्र में है। इसका मकसद एक ऐसा तकनीकी रूप से सक्षम, आर्थिक रूप से प्रतिस्पर्धी, इनोवेटिव और आत्मविश्वास से भरा देश बनाना है, जो सिर्फ ज्ञान और तकनीक का उपभोक्ता न हो, बल्कि उनके निर्माण में सक्रिय योगदानकर्ता भी हो।
केंद्रीय मंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि स्वदेशी तकनीकी क्षमताओं को मजबूत करना रणनीतिक रूप से बहुत जरूरी है, क्योंकि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, बिना पायलट वाले प्लेटफॉर्म, एडवांस्ड सेंसर, साइबर सिक्योरिटी और स्पेस-बेस्ड तकनीकें सैन्य तौर-तरीकों को बदल रही हैं। उन्होंने इस विजन को साकार करने में उच्च शिक्षा और अनुसंधान के मजबूत संस्थानों के महत्व पर प्रकाश डाला और कहा कि सरकार ने इस इकोसिस्टम को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास किए हैं।
इस दिशा में की गई पहलों को स्वीकार करते हुए राजनाथ सिंह ने आईआईटी कानपुर के डीआरडीओ इंडस्ट्री-एकेडेमिया सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का विशेष रूप से जिक्र किया और संस्थान में स्कूल ऑफ डिफेंस टेक्नोलॉजीज स्थापित करने के प्रस्ताव का स्वागत किया।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News