रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, माधुरी दीक्षित…सभी का है मूलांक 6, आखिर क्यों इस नंबर वाले होते हैं इतने अमीर? – News24 Hindi

—विज्ञापन—
Ank Jyotish: आपने नोटिस किया होगा कि मूलांक 6 वाले हमेशा लग्जरी और धन-दौलत के आस पास नजर आएंगे. आज हम अंक ज्योतिष से जानेंगें कि रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, माधुरी दीक्षित जैसे मूलांक 6 वाले जातक इतने अमीर क्यों और कैसे होते हैं?  
अंक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जीवन में आने वाला प्रत्येक अंक आपके जीवन और भविष्य को प्रभावित करता है. इसके जरिए आप अपने और सामने वाले के बारे में काफी सारी चीजें जान सकते हैं. (Credit- Pinterest)
आलिया-रणवीर-माधुरी, इस सभी सिलेब्रिटीज का मूलांक 6 है. यह सभी लोग बेहद अमीर और अपने अपने करियर में सक्सेसफुल हैं. लेकिन क्या आप इसका कारण जानते हैं? (Credit- Pinterest)
आलिया भट्ट का जन्म 15 मार्च को हुआ. इस वजह से जन्मतिथि के योग के मुताबिक उनका मूलांक 6 हुआ. मूलांक 6 पर शुक्र ग्रह की विशेष कृपा होती है, जिसकी वजह से इनके पास लग्जरी हमेशा रहती है. (Credit- Pinterest)
रणवीर सिंह अपने एक्टिंग और महंगे-डिजाइनर कपड़ों के लिए जानें जाते हैं. उनका जन्म 6 जुलाई को हुआ. रणवीर की पूरी पर्सनालिटी में शुक्र ग्रह का भरपूर प्रभाव दिखता है. (Credit- Pinterest)
माधुरी दीक्षित का जन्म 15 मई को हुआ. इनका भी मूलांक 6 है. मूलांक 6 वाले अमीर होने के साथ साथ खूबसूरत भी होते हैं. माधुरी के पास खूबसूरती और पैसा दोनों बेशुमार है. यह सब शुक्र ग्रह का प्रभाव है. (Credit- Pinterest)
मूलांक 6 का स्वामी शुक्र (Venus) है। ज्योतिष में शुक्र को धन, वैभव, विलासिता (Luxury), और सौंदर्य का कारक माना जाता है. इसी ग्रह की कृपा से इन लोगों के जीवन में सुख-समृद्धि और धन की कमी नहीं होती. (Credit- Pinterest)
मूलांक 6 वाले लोग प्राकृतिक रूप से रचनात्मक होते हैं. अभिनय, संगीत, फैशन, और मीडिया जैसे क्षेत्रों में ये लोग बहुत जल्दी नाम और शोहरत कमा लेते हैं. आलिया भट्ट और माधुरी दीक्षित की कलात्मक सफलता इसका बेहतरीन उदाहरण है. (Credit- Pinterest)
इन लोगों को महंगी और ब्रांडेड चीजों का बहुत शौक होता है. शुक्र की ऊर्जा इन्हें एक शानदार जीवनशैली की ओर ले जाती है, और वे इसे हासिल करने के लिए आवश्यक मेहनत और अवसर भी आकर्षित करते हैं. इसलिए मूलांक 6 वालों के पास इतना पैसा और शौहरत भी होती है. (Credit- Pinterest)

यह लेख ज्योतिष और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. News 24 इसकी पुष्टि नहीं करता. (Credit- Pinterest)
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News