—विज्ञापन—
रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर’ में ही पॉलिटिकल रंग देखने को मिला था. इस फिल्म में आर माधवन का किरदार जो भविष्य में आने वाली सरकार के लिए आशावादी हो रहा था, तो ये साफ हो गया था कि फिल्म ‘धुरंधर 2’ की कहानी आगे कैसा मोड़ लेने वाली है. बता दें कि फिल्म ‘धुरंधर 2’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और फिल्म को दर्शकों का काफी शानदार स्पोर्ट भी देखने को मिल रहा है.
‘धुरंधर’ फिल्म के दोनों पार्ट में आपको बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह का किरदार पूरी तरह से फिक्शन है. रणवीर सिंह ने फिल्म में जसकीरत सिंह रांगी और हमजा अली मजारी का रोल प्ले किया है. हालांकि, फिल्म में दिखाया गया रहमान डकैत का किरदार पूरी तरह से फैक्ट है. दरअसल, पाकिस्तान में रहमान डकैत नाम का एक खूंखार गैंगस्टर हुआ करता था.
आपको बता दें कि फिल्म में जमील जमाली का किरदार पाकिस्तानी पॉलिटिशियन नबील गबोल से प्रेरित दिखाया गया है. हालांकि फिल्म में जमील का जो सीक्रेट रिवील दिखाया गया है, वो रियल लाइफ से बिलकुल अलग है.
हालांकि, मिशन ‘धुरंधर’ को शुरू करने वाले भारतीय ऑफिसर अजय सान्याल का किरदार रियल लाइफ में अजित डोभाल से पूरी तरह मॉडल किया गया है. आपको बता दें कि ये फैक्ट के करीब का फिक्शन दिखाया गया है.
आपने ‘धुरंधर 2’ देख लिया है, तो आपको पता ही होगी कि फिल्म में मौजूदा भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दो कौमियो दिखाया गया है, जो उनके शपथ ग्रहण और नोटबंदी की अनाउंसमेंट वाली वीडियो फुटेज शामिल है.
फिल्म में आपको जावेद खनानी, मेजर इकबाल और बड़े साहब उर्फ दाऊद इब्राहिम को रिएक्ट करते हुए दिखाया गया है. इतना ही नहीं नकली नोट के रूट के बारे में फिल्म के पहले पार्ट में दिखाया गया था. लेकिन फिल्म के दूसरे पार्ट में नोटों का लॉन्च पैड यूपी को बनाया गया है, जिसमें एक नेता आतिफ अहमद को दिखाया गया है. इसे देख कर रियल लाइफ दिवंगत नेता अतीक अहमद की याद दिलाता है.
इतना ही नहीं फिल्म में नोटबंदी अनाउंस करते हुए पीएम मोदी को भी दिखाया गया है. ‘धुरंधर 2’ में आपको नोटबंदी का एक पूरा चैप्टर देखने को मिलने वाला है.
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in