रणवीर सिंह ने विराट कोहली को पछाड़ा, रणबीर कपूर देश के वैल्यूबल सेलेब्रिटी की लिस्ट में सबसे पीछे – Hindustan

रणवीर सिंह के लिए पिछला एक साल कई मायनों में खास रहा है। एक्टर की फिल्म धुरंधर ने उन्हें दुनियाभर में पहचान दिलवाई तो वहीं निजी जिंदगी में भी वो फिर से पापा बनने वाले हैं। इसके अलावा एक और उपलब्धि उनके नाम दर्ज हुई है। क्रॉल की रिपोर्ट के मुताबिक भारत के सबसे वैल्यूबल सेलेब्रिटी की लिस्ट में रणवीर को दूसरा नंबर मिला है। इसलिए में उन्होंने दुनिया के सबसे मशहूर क्रिकेटर में से एक विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया है। शाहरुख खान इस लिस्ट में नंबर 1 पर।

रणवीर सिंह ने इस मामले में विराट कोहली को छोड़ा पीछे

क्रॉल की एक नई रिपोर्ट के मुताबिक शाहरुख खान साल 2025 के सबसे वैल्यूबल सेलेब्रिटी ब्रांड बनकर सामने आए हैं। एक्टर 177.9 मिलियन अमेरिका डॉलर एस्टीमेटेड ब्रांड वैल्यू है। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर रणवीर सिंह हैं। उनकी ब्रांड वैल्यू 162.9 मिलियन अमेरिका डॉलर है। वहीं विराट कोहली, साल 2024 की लिस्ट में नंबर 1 पर थे। लेकिन नई रिपोर्ट में वो नंबर 3 पर पहुंच गए हैं। क्रिकेटर की ब्रांड वैल्यू 158.4 मिलियन अमेरिका डॉलर बताई गई है। सचिन तेंदुलकर ब्रांड वैल्यू 125.9 मिलियन अमेरिका डॉलर के साथ नंबर 4 और महेंद्र सिंह धोनी 115.3 मिलियन अमेरिका डॉलर के साथ नंबर 5 पर हैं।

इस लिस्ट में आलिया भट्ट का नाम भी शामिल है। वो नंबर 6 पर बनी हुई हैं। उनकी ब्रांड वैल्यू 93.9 मिलियन अमेरिकन डॉलर, नंबर 7 89.2 मिलियन डॉलर के साथ नंबर 7 पर दीपिका पादुकोण, ऋतिक रोशन नंबर 8 पर, अमिताभ बच्चन नंबर 9 और रणबीर कपूर, अक्षय कुमार नंबर 10 पर हैं। ये भारत के टॉप 11 एक्टर्स हैं जो इस लिस्ट में बने हुए हैं।

बता दें, रणवीर सिंह का इस लिस्ट में अपनी जगह बनाना उनके करियर ग्राफ के लिए बड़ी बात है। एक्टर ने अपनी पिछली फिल्मों धुरंधर और धुरंधर 2 से बॉक्स ऑफिस के नंबर हिला दिए थे। अब एक्टर अपनी आने वाली फिल्मों में बिजी हो गए हैं। रणवीर इस समय प्रलय पर काम कर रहे हैं। । इस फिल्म में एक बार फिर उनका अलग अवतार नजर आएगा। रिपोर्ट के मुताबिक रणवीर सिंह अगस्त से ही फिल्म की शूटिंग करने वाले थे। इस फिल्म पर एक्टर दो महीने तक काम करेंगे और फिर पत्नी दीपिका पादुकोण की दूसरी डिलीवरी के लिए पैटरनिटी ब्रेक लेंगे। ये ब्रेक जानवरी तक चलेगा। इसके बाद एक्टर फिर से शूटिंग पर लौटेंगे।

परिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।
हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।
एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।
खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News