Feedback
रियलिटी शो अलायंस में बीजेपी नेता और एक्टर रवि किशन की बेटी रीवा सबके निशाने पर हैं. डॉली जावेद को गेम में धोखा देकर एविक्ट करने के बाद ज्यादातर कंटेस्टेंट्स उनके खिलाफ हो गए हैं.
Photo: Instagram @itsrivakishan
सोहेल खान की एक्स वाइफ सीमा सजदेह ने बीते एपिसोड में रीवा पर निशाना साधा. रीवा का असली चेहरा देखने के बाद मिनी माथुर और सीमा दोनों शॉक्ड हैं.
Photo: Instagram @seemakiransajdeh
सीमा इसलिए भी ज्यादा हैरान हुईं क्योंकि अलायंस में आते ही उन्हें रीवा की टीम में डाल दिया गया है. मिनी और सीमा आपस में रीवा की बुराई करते दिखे.
Photo: Instagram @seemakiransajdeh
मिनी माथुर ने कहा कि अब से रीवा उनकी हिटलिस्ट में हैं. उन्हें रवि किशन ने कहा था उनकी बेटी का ध्यान रखना. लेकिन उनकी बेटी अलग ही गेम खेल रही हैं, इसलिए वो अबसे रीवा को नहीं बचाएंगी.
Photo: Instagram @itsrivakishan
सीमा ने मिनी को बताया कैसे रीवा ने एक एपिसोड में डॉली संग एरोगेंस में बात की थी. रीवा का असला गेम सामने आने के बाद मिनी के होश उड़ जाते हैं. वो कुशाल से रीवा को एलिमिनेशन में प्रोटेक्शन ना देने को कहती हैं.
Photo: Instagram @seemakiransajdeh
सीमा ने रीवा का मजाक उड़ाया. उन्होंने हैरान होते हुए कहा- क्या ये हंसती नहीं है? क्यों हमेशा इतना सीरियस रहती है? मिनी ने बताया कि रीवा का गेम बैकफायर कर गया है.
Photo: Instagram @itsrivakishan
अलायंस में रीवा को सपोर्ट करने उनके पिता रवि किशन पहुंचे थे. वो कुछ दिन शो में रहे. बेटी का गेम में जज्बा बढ़ाया. पिता के गेम शो से जाने पर वो काफी रोई थीं.
Photo: Instagram @itsrivakishan
क्योंकि वो रवि किशन की बेटी हैं इसलिए अभी तक बाकी कंटेस्टेंट्स उन पर अटैक नहीं करते. लेकिन खुद को बचाने के लिए डॉली को धोखा देना उन्हें सबकी नजरों में दोषी बना गया है.
Photo: Instagram @itsrivakishan
रीवा का कहना है उन्होंने कुशाल टंडन से कमिटमेंट की थी कि वो वक्त आने पर डॉली को एविक्ट करेंगी. इसके बदले में कुशाल उन्हें गेम में प्रोटेक्ट करेंगे. एलिमिनेट नहीं होने देंगे. देखना होगा कुशाल कब तक रीवा को बचा पाएंगे.
Photo: Instagram @itsrivakishan
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू