रहमान का पार्थिव शरीर सऊदी अरब से भारत पहुंचा: सड़क हादसे में गई थी जान, आज होगा सुपुर्द ए खाक – Dainik Bhaskar

अयोध्या के रुदौली विधानसभा क्षेत्र के मुहामिदपुर निवासी रहमान का पार्थिव शरीर सऊदी अरब से भारत पहुंच गया है। पूर्व मंत्री एवं पूर्व विधायक सैय्यद अब्बास अली जैदी उर्फ “रुश्दी मियां” के अथक प्रयासों से यह संभव हो सका। रहमान की 18 जून को सऊदी अरब में एक सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी।
रहमान अपने परिवार के भरण-पोषण के लिए सऊदी अरब में मेहनत-मजदूरी का काम कर रहे थे। उनका परिवार अत्यंत गरीब है। दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद परिवार के सामने पार्थिव शरीर को भारत लाने की बड़ी चुनौती थी, क्योंकि वे आर्थिक रूप से कमजोर थे और वृद्ध मां अपने बेटे के अंतिम दर्शन के लिए व्याकुल थीं।
इस कठिन समय में पूर्व मंत्री अब्बास अली जैदी “रुश्दी मियां” ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की। उन्होंने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए परिवार को आश्वासन दिया कि रहमान का पार्थिव शरीर स्वदेश लाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।
रुश्दी मियां ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सऊदी अरब में रह रहे अपने सहयोगियों को तुरंत सक्रिय किया। उन्होंने भारतीय दूतावास, स्थानीय प्रशासन और संबंधित अधिकारियों से लगातार संपर्क बनाए रखा। जियाउल वा और जावेद तेली जैसे सहयोगियों के साथ मिलकर उन्होंने आवश्यक कानूनी एवं प्रशासनिक प्रक्रियाओं को तेजी से पूरा कराया।
इन लगातार प्रयासों और समन्वय के परिणामस्वरूप सभी औपचारिकताएं समय पर पूरी हुईं और रहमान का पार्थिव शरीर भारत पहुंच सका। इससे वृद्ध मां सहित पूरे परिवार को अपने बेटे के अंतिम दर्शन का अवसर मिल पाया। परिजनों ने रुश्दी मियां के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके सहयोग के बिना आर्थिक तंगी के कारण यह संभव नहीं हो पाता।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News