Feedback
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट के बीच बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने जंतर-मंतर पर हुए घटनाक्रम को लेकर विपक्ष और प्रदर्शनकारियों पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि जंतर-मंतर पर जो हो रहा है वह भारत की कहानी नहीं है.
उन्होंने कहा, ‘भारत शांत है और राजधानी को बंधक बनाने का अराजक तत्वों का फ्लॉप शो ध्वस्त हो गया है.’ संबित पात्रा ने आरोप लगाया कि भारत और राजधानी को बंधक बनाने की कोशिश थी. उन्होंने कहा कि प्रदर्शन के दौरान मारपीट, आगजनी और लड़ाई कराने की कोशिश की गई लेकिन ऐसा नहीं हुआ. पात्रा ने इसे भीड़तंत्र पर लोकतंत्र की जीत बताया.
भीड़तंत्र पर लोकतंत्र की जीत हुई
संबित पात्रा ने कहा कि आगजनी, मारपीट, सड़कों पर लड़ाई की कोशिश थी लेकिन आज भीड़तंत्र पर लोकतंत्र की जीत हुई. उन्होंने कहा कि जिस तरह आज सारा विषय काबू में है उससे साबित होता है कि अराजकतावादी विफल हैं और उनका यह प्रयास सफल नहीं होगा.
उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हए कहा कि कुछ दिनों पहले कांग्रेस पार्टी ने बंद बुलाया था, आज किसी दूसरी पार्टी ने प्रदर्शन किया है और 12 तारीख को अन्य पार्टी ने प्रदर्शन का आह्वान किया है. उन्होंने कहा, ‘अराजक तत्वों के अंदर भी अराजकता है.’
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू