Feedback
राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी छोड़ने का ऐलान कर दिया. अपने साथ-साथ वो आट सांसद भी अपने साथ ले जा रहे हैं. काफी दिनों से AAP के हाईकमान और राघव चड्ढा के बीच तनातनी चल रही थी. आज इसका पटाक्षेप हो गया. राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी का दामन थामकर ही राजनीति और सत्ता का स्वाद चखा था. ऐसे में यह जानते हैं कि राघव चड्ढा राजनीति में आने से पहले क्या करते थे.
साल 2013 में जब अन्ना हजारे का इंडिया अगेंस्ट करप्शन आंदोलन अपने आखिरी दौर में था. जब रामलीला मैदान में केजरीवाल प्रदर्शन कर रहे थे. उस समय तक राघव चड्ढा एक सफल चार्ट्ड अकाउंटेंट बन चुके थे और लंदन स्कूल ऑफ इकॉनोमिक्स से पढ़ाई करके लौटे थे. तभी उनकी मुलाकात अरविंद केजरीवाल से हुई.
राजनीति में आने से पहले भी राघव चड्ढा के नाम 22 साल की उम्र में सीए बनने की उपलब्धि थी. राघव चड्ढा ने 22 साल की उम्र में चार्टर्ड अकाउंटेंट का लाइसेंस हासिल कर लिया था और इतनी कम उम्र में ही चड्ढा देश के हाई टैक्स पेयर की ग्रुप में आ गए थे.
राघव चड्ढा ने दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) से स्नातक की डिग्री हासिल की. फिर पेशेवर चार्टर्ड अकाउंटेंट बनने का विकल्प चुना और इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया से इसकी पढ़ाई की. इसके बाद उन्होंने मल्टीनेशनल ऑडिट कंसल्टिंग फर्मों, डेलॉयट और थॉर्नटन के लिए काम भी किया.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू