राजभाषा हिंदी के प्रभावी क्रियान्वयन पर हुई बैठक – Dainik Bhaskar

भास्कर संवाददाता | मुरैना
नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (नराकास) की प्रथम छमाही बैठक शनिवार को पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अग्रणी जिला प्रबंधक सिद्धार्थ कुमार ने की, जबकि मुख्य अतिथि गृह मंत्रालय के राजभाषा विभाग के उपनिदेशक नरेंद्र सिंह मेहरा रहे।
बैठक में केंद्र सरकार के सदस्य कार्यालयों के अधिकारियों एवं राजभाषा प्रभारियों ने प्रशासनिक कार्यों में हिंदी के प्रभावी उपयोग, राजभाषा नीति के क्रियान्वयन तथा विभिन्न कार्यालयों के बीच समन्वय और श्रेष्ठ कार्यप्रणालियों के आदान-प्रदान पर चर्चा की। कार्यक्रम में गेल (इंडिया) लिमिटेड, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय तथा पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय के अधिकारी मौजूद रहे।
इस दौरान केंद्रीय विद्यालय के विद्यार्थियों ने मुख्य अतिथि का कागज से निर्मित पर्यावरण-अनुकूल पुष्पगुच्छ भेंट कर सभी का ध्यान आकर्षित किया। वहीं जवाहर विद्यालय की विद्यालय पत्रिका का भी अतिथियों द्वारा विमोचन किया। मुख्य अतिथि नरेंद्र सिंह मेहरा ने सभी सदस्य कार्यालयों से हिंदी के प्रयोग को बढ़ावा देने और राजभाषा संबंधी निर्देशों का पूर्ण पालन करने का आह्वान किया। अध्यक्ष सिद्धार्थ कुमार ने समन्वित प्रयासों से राजभाषा कार्यान्वयन को नई गति देने पर जोर दिया।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News