महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। जवाहरलाल नेहरू स्मारक पीजी कॉलेज महराजगंज में हिन्दी साहित्य परिषद् का गठन किया गया। प्राचार्य डॉ. अजय कुमार मिश्र, हिन्दी विभागाध्यक्ष डॉ. राणा प्रताप तिवारी, सहायक आचार्य डॉ. विजय आनन्द मिश्र, डॉ. विपिन यादव, भूगोल विभागाध्यक्ष डॉ. दिवाकर सिंह की मौजूदगी में एमए द्वितीय वर्ष की राजलक्ष्मी को अध्यक्ष व प्रथम वर्ष की सुमध्या धरिया को महामंत्री चुना गया।इसी क्रम में दीपशिखा पाण्डेय (बीए द्वितीय वर्ष) एवं आशीष पासवान (बीए तृतीय वर्ष) को उपाध्यक्ष, तन्नू कन्नौजिया (बीए प्रथम वर्ष) को संयुक्त मंत्री, निशा गुप्ता (बीए द्वितीय वर्ष) को कोषाध्यक्ष तथा गंगेश्वर चौधरी (बीए द्वितीय वर्ष) को मीडिया प्रभारी का दायित्व सौंपा गया।
यह परिषद स्नातक एवं परास्नातक छात्र-छात्राओं को हिन्दी साहित्य की विविध विधाओं से परिचित कराते हुए उनमें सृजनात्मक प्रतिभा का विकास करेगी। परिषद् के माध्यम से निबंध लेखन, कविता लेखन, भाषण प्रतियोगिता, नाट्य मंचन, चित्रकला एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। हिन्दी विभागाध्यक्ष डॉ. राणा प्रताप तिवारी ने परिषद् की रूपरेखा एवं कार्यप्रणाली पर विस्तार से चर्चा की। संचालन डॉ. विजय आनन्द मिश्र ने किया। इस अवसर पर हिन्दी विभाग के सहायक आचार्यगण सहित हिन्दी विषय के समस्त छात्र-छात्राएं उपस्थित रहीं।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play