राजस्थान क्रिकेट में खिलाड़ियों का सिलेक्शन प्रोसेस शुरू: चेतन शर्मा-गणेश सुथार का 'शेष भारत U-23' टीम में स… – Dainik Bhaskar

राजस्थान के युवा क्रिकेटर चेतन शर्मा और गणेश सुथार का भारत अंडर-23 टीम में सिलेक्शन हुआ है। साथ ही घरेलू क्रिकेट सीजन के लिए राजस्थान रणजी टीम और अंडर-19 टीम के संभावित खिलाड़ियों के सिलेक्शन की प्रक्रिया भी शुरू होने जा रही है। दोनों वर्गों के संभाव
BCCI की ऑल इंडिया जूनियर चयन समिति ने राजस्थान के युवा खिलाड़ियों चेतन शर्मा और गणेश सुथार का सिलेक्शन शेष भारत अंडर-23 टीम के लिए किया है। शेष भारत अंडर-23 टीम और BCCI अंडर-23 सीके नायडू ट्रॉफी 2025-26 की विजेता तमिलनाडु के बीच मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच 1 से 4 अक्टूबर तक चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में होगा।
26 सितंबर से होंगे रणजी संभावितों के प्रैक्टिस मैच
राजस्थान रणजी टीम के संभावित खिलाड़ियों के चयन के लिए 26 सितंबर से जयपुर में सीनियर प्रैक्टिस मैच शुरू होंगे। राजस्थान हाईकोर्ट द्वारा राजस्थान क्रिकेट संघ के संचालन के लिए नियुक्त प्रशासक एवं वरिष्ठ आईएएस अधिकारी भास्कर ए. सावंत (अतिरिक्त मुख्य सचिव, गृह विभाग) के निर्देशानुसार RCA ने यह प्रक्रिया शुरू की है।
इसमें BCCI घरेलू क्रिकेट सत्र की रणजी ट्रॉफी प्रतियोगिता में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करने वाली टीम के संभावित खिलाड़ियों के सिलेक्शन के लिए सीनियर सिलेक्शन कमेटी ने खिलाड़ियों को टीम A, टीम B, टीम C और टीम D में बांटा है। इन टीमों के बीच 26 सितंबर से प्रैक्टिस मैच खेले जाएंगे।
अंडर-19 टीम के संभावितों का भी होगा ट्रायल
इसी तरह राजस्थान अंडर-19 टीम के संभावित खिलाड़ियों के सिलेक्शन के लिए भी 26 सितंबर से जयपुर में प्रैक्टिस मैच आयोजित किए जाएंगे। राजस्थान क्रिकेट संघ आगामी BCCI घरेलू क्रिकेट सत्र की अंडर-19 वीनू मांकड़ वनडे ट्रॉफी में हिस्सा लेने वाली राजस्थान टीम तैयार करने की प्रक्रिया में जुट गया है।
इसके लिए राजस्थान जूनियर सिलेक्शन कमेटी ने संभावित खिलाड़ियों को टीम A, टीम B, टीम C और टीम D में शामिल किया है। इन टीमों के बीच होने वाले प्रैक्टिस मैचों के प्रदर्शन के आधार पर अंडर-19 टीम के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News