राजस्थान प्रशासनिक सेवा परिषद एसोसिएशन की पेन डाउन हड़ताल खत्म – News24 Hindi

—विज्ञापन—
Today Breaking News Live Updates: नमस्कार, आज की खबरों की दुनिया में आपका स्वागत है। आज कार्तिक पूर्णिमा का त्योहार है तो आज श्रद्धालु पवित्र गंगा में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। दिल्ली मेयर चुनाव आम आदमी पार्टी ने जीत लिया है। महेश खींची मेयर बने हैं। PM मोदी आज दिल्ली में पहले बोडोलैंड महोत्सव का उद्घाटन करेंगे, जो 2 दिन चलेगा।
गृह मंत्री अमित शाह आज सराय काले खां के बांसेरा पार्क में आदिवासी नेता बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। पटना में PM मोदी बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर जमुई में जनसभा करेंगे। वायनाड लैंडस्लाइड को ‘राष्ट्रीय आपदा’ घोषित करने से केंद्र सरकार ने इनकार कर दिया है। इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया की बड़ी खबरों के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News24 के साथ…
राजस्थान प्रशासनिक सेवा परिषद एसोसिएशन (RAS) की पेन डाउन हड़ताल खत्म हो गई है। एसोसिएशन अध्यक्ष महावीर खराड़ी ने कहा कि सारे संघों के साथ बैठक हुई और फिर सीएम से मुलाकात हुई है। जिसके बाद हड़ताल खत्म करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी धाराएं लगाकर सजा दिलाने पर सहमति हुई है। अब एसोसिएशन मसौदा तैयार करके सरकार को देगी।

राजस्थान सरकार ने ‘थप्पड़ कांड’ की उच्च स्तरीय जांच कराने का फैसला लिया है। प्रदेश गृह राज्यमंत्री जवाहर बेगम ने कहा कि नरेश मीणा मामले में पुलिस या प्रशासन पर लापरवाही की भी जांच होगी कहा किसी भी दोषी को बक्शा नहीं जाएगा। बता दें देवली उनियारा विधानसभा उपचुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा ने एक मतदान केंद्र पर एरिया मजिस्ट्रेट अमित चौधरी को थप्पड़ मार दिया। इस घटना के बाद नरेश मीणा और उनके 60 समर्थकों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विशेष विमान में तकनीकी खराबी आई है। ये खराबी क्या है? इस बारे में तो जांच एजेंसियों ने कोई जानकारी शेयर नहीं की है। फिलहाल पीएम झारखंड के देवघर एयरपोर्ट पर ही हैं। विमान में खराबी आने पर उनके दिल्ली लौटने में देरी हो रही है।
गुजरात के पोरबंदर के समंदर में ड्रग्स के खिलाफ सबसे बड़ा ऑपरेशन चलाया गया। ATS और NCB ने मिलकर इस ऑपरेशन को पूरा किया। ऑपरेशन के तहत 500 किलो से ज्यादा की ड्रग्स जब्त की गई है। ईरानी बोट से ड्रग्स लाई गई थीं, जो IMBL के रडार में आ गईं।
कार्तिक पूर्णिमा पर बिहार की राजधानी पटना में भयंकर जाम लगा है। गंगा स्नान के लिए लोगों की भारी भीड़ पटना के गंगा घाटों पर उमड़ पड़ी है। इस वजह से ही बिहार की राजधानी में भारी जाम लगा है। पटना के दीघा से लेकर दीघा पुल, एम्स पुल तक भयंकर जाम है। हजारों गाड़ियां जाम में फंसी हुई हैं और वे सभी रेंगती नजर आ रही हैं। लोग 3-4 घंटे से जाम में फंसे हैं। दूसरे जिले से आए लोग भी निकल नहीं पा रहे हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बिहार के स्थानीय लोगों ने पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। पीएम ने पारंपरिक ढोल पर भी हाथ आजमाया। पीएम मोदी ने आज भगवान बिरसा मुंडा के सम्मान में एक स्मारक सिक्के और डाक टिकट का अनावरण किया। उन्होंने 6,640 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया।
रायबरेली में आज कार्तिक पूर्णिमा मेले में आस्था की डुबकी लगाने गए 3 श्रद्धालु डूब गए हैं। श्रद्धालु गंगा घाट के हुसैनगंज की तरफ स्नान कर रहे थे कि डूब गए। तीनों फतेहपुर जिले के हुसैनगंज के रहने वाले थे। महिला और 2 बच्चे डूबे है। एक बच्चे का शव बरामद हो गया है। महिला की हालत गंभीर है और दूसरे बच्चे की तलाश जारी है।
चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस नेता वीर सिंह धीमान ने आम आदमी पार्टी जॉइन कर ली है। पार्टी के नेशनल कन्वीनर अरविंद केजरीवाल ने उन्हें पार्टी जॉइन कराई। वीर सिंह 3 बार विधायक रह चुके है।

बिहार में भाजपा विरोधी पोस्टर लगे हैं, जिन पर सियासत गरमा गई है। भाजपा के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बयान दिया था कि बंटोंगे तो कटोगे। इसके विरोध में बिहार में पोस्टर लगे हैं और उन पर लिखा है कि भाजपा से सटोगे तो कटोगे।

#watchg | Bihar: Poster in response to UP CM Yogi Adityanath's 'Batenge toh katenge' statement seen outside Rashtriya Janata Dal (RJD) office in Patna. pic.twitter.com/MA2LYHE1Ah
दिल्ली के बदरपुर थाना इलाके के मोहन बाबा नगरम में बनी सब्जी मंडी में बिजली बिल को लेकर मकान मालिक ने किरायदार के घर में ताला मार दिया। इस विवाद मे किरायदार और मकान मालिक में लाठी डंडों और पत्थरबाजी हुई। कई लोगों के सिर फूटे और घटना सीसीटीवी में कैद हुई। पुलिस ने मामूली धारा लगाकर मामले को रफा दफा किया। घटना परसो रात 9 बजे के आसपास की है।
चंडीगढ़ में हरियाणा विधानसभा की नई इमारत के लिए जगह देने का मामला पूरी तरह से गर्माया हुआ है। इस मामले को लेकर पंजाब भाजपा समेत सभी राजनीतिक दल विरोध में आए गए हैं। राज्य की सत्ताधारी आम आदमी पार्टी चंडीगढ़ के मुद्दे को लेकर आज पंजाब के गवर्नर से मुलाकात करेंगे। वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा और शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस गवर्नर से मुलाकात कर इस मुद्दे को उठाएंगे।
गुरुग्राम में एक गौ तस्कर का पीछा करते समय हादसा हो गया। उसका वाहन उस समय पलट गया, जब पुलिस उसका पीछा कर रही थी। पुलिस ने जानवरों से भरे ट्रक को रोकने की कोशिश की, लेकिन वाहन चालक भागने लगा। पुलिस ने जब उसका पीछा किया तो पशु तस्करों का गायों से भरा वाहन पलट गया, जिससे एक कथित पशु तस्कर की मौत हो गई, जबकि 6 अन्य घायल हो गए।
शिवपुरी से भोपाल जा रहे परिवार की कार ब्यावारा के पास खाई में गिर गई थी। हादसा एक शख्स वारिस खान ने देख लिया, जो बाइक पर बनीगंज जा रहा था। उसने तुरंत खाई में उतरकर हाथों से कार के शीशे तोड़कर उसमें सवार सभी 7 लोगों की जान बचाई। वारिस खान के साहसिक कदम के लिए मध्यप्रदेश सरकार द्वारा उन्हें एक लाख रुपये इनाम दिया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वीडियो कॉल पर वारिस से बात की और उनकी प्रशंसा की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी कलेक्टर्स को 15 अगस्त के अवसर पर लोगों की मदद करने वाले साहसी लोगों को सम्मानित करने के निर्देश दिए हैं।

Edited By
News24 हिंदी
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News