राज्यसभा में अयोध्या चढ़ावा चोरी मामले को लेकर हंगामा नई दिल्ली। विशेष संवाददाता
मंगलवार को राज्यसभा में विपक्षी सांसदों द्वारा अयोध्या राम मंदिर को मिले दान में कथित चोरी के मुद्दे को लेकर लगातार किए गए विरोध के कारण सदन की कार्यवाही बाधित हुई। हंगामे के चलते पहले सदन की कार्यवाही बारह बजे तक और दोबारा दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।
दोपहर 12 बजे पहली बार स्थगन के बाद सदन की कार्यवाही दोबारा शुरू हुई और सभापति ने निर्धारित प्रश्नकाल शुरू कराया। इसी दौरान विपक्ष के नेता एवं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने राम मंदिर को दिए गए दान में कथित चोरी का मुद्दा उठाने का प्रयास किया।
सभापति सी.पी. राधाकृष्णन ने इस विषय को सदन में उठाने की अनुमति नहीं दी। उन्होंने कहा कि यह राज्य से संबंधित विषय है, इसलिए इसे सदन में नहीं उठाया जा सकता। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इसी आधार पर उन्होंने सत्तापक्ष के सदस्यों को भी झारखंड से संबंधित राज्य विषय उठाने की अनुमति नहीं दी थी।
सभापति ने कहा कि विपक्ष के नेता द्वारा उठाया जा रहा विषय राज्य का विषय है और ऐसे विषय को सदन में प्रोत्साहित नहीं किया जा सकता।
इसके बावजूद विपक्षी सांसदों का विरोध जारी रहा। सभापति ने सदस्यों से बार-बार एक ही मुद्दा उठाकर सदन की कार्यवाही बाधित न करने की अपील की। उन्होंने कहा कि उन्होंने विपक्ष को कई बार अपनी बात रखने का अवसर दिया है, लेकिन राज्य से संबंधित विषय को सदन में स्वीकार नहीं किया जा सकता।
सभापति ने यह भी दोहराया कि सत्तापक्ष के सांसदों ने भी राज्य से जुड़े विषय उठाने का प्रयास किया था, जिन्हें इसी आधार पर अनुमति नहीं दी गई।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play