कॉकरोच जनता पार्टी को सोमवार को बड़ी जीत मिली है। हिंदुत्व समर्थक ‘इंफ्लूएंसर’ स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली की एक कोर्ट ने सोमवार को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इसके अलावा दिल्ली हाईकोर्ट से भी स्वतंत्र को तगड़ा झटका लगा है। हाईकोर्ट ने स्वतंत्र की बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका को खारिज कर दिया।
क्यों है अहम- स्वतंत्र पर नीट पेपर लीक के खिलाफ आंदोलन में शामिल हुईं निशु आजाद के पिता संग मारपीट के आरोप हैं। अब एससी-एसटी में गिरफ्तार स्वतंत्र को एक ही दिन में 2 अलग-अलग झटकों के बाद कॉकरोच जनता पार्टी बेहद खुश है।
आगे क्या- स्वतंत्र भारद्वाज के वकील ने कहा है कि मौजूदा हालात को देखते हुए लगता है कि स्वतंत्र की जान को खतरा है। उन्होंने यह भी कहा है कि उन्हें डर है कि पॉलिटिकल प्रेशर में आकर कहीं कुर्बानी न कर दें।
दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में गिरी हॉस्टल की बिल्डिंग का मालिक हरिराम बंसल पकड़ा गया। पुलिस ने सोमवार को उसे हिरासत में ले लिया।
क्यों है अहम- हरिराम बंसल हादसे के बाद से फरार था। पुलिस ने उसके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया था। हादसे में 7 लोगों की मौत हो चुकी है।
आगे क्या- पुलिस ने हरिराम और अन्य लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या, इमारत के रखरखाव में लापरवाही और अन्य लोगों की सुरक्षा को खतरे में डालने के आरोप में मामला दर्ज किया है। फिलहाल हरिराम बंसल को राजस्थान के भिवाड़ी में हिरासत में लिया गया है और पूछताछ जारी है।
रूस के खिलाफ भीषण युद्ध लड़ रहे यूक्रेन ने अब पैसे कमाने के लिए एक अलग ही रणनीति बनाई है। आर्थिक तंगी से जूझ रहा यूक्रेन अब मोटी रकम जुटाने के लिए पोर्न का सहारा लेगा। रिपोर्ट के मुताबिक जेलेंस्की सरकार देश में बैन चल रहे एडल्ट एंटरटेनमेंट ओर पोर्नोग्राफी इंडस्ट्री को वैध करने और उस पर टैक्स लगाने की तैयारी कर रही है।
क्यों है अहम- इससे जुड़ी याचिका को एक हफ्ते में 25 हजार से ज्यादा लोगों का समर्थन मिला जिसके बाद राष्ट्रपति ने संसद में कानून में संशोधन करने का निर्देश दिया है। आंकड़े बताते हैं कि 2023 में यूक्रेनियों ने ओनलीफैंस प्लेटफॉर्म से करोड़ों डॉलर कमाए।
आगे क्या- विदेशी सैन्य सहायता में अनिश्चितता और देरी के बीच यूक्रेन अपनी घरेलू रक्षा प्रणाली को मजबूत करने की कोशिश कर रहा है। ऐसे में एडल्ट इंडस्ट्री से मिलने वाला टैक्स देश की सुरक्षा को सीधे तौर पर गति देगा।
जागृति को छोटी उम्र से ही खबरों की दुनिया ने इतना रोमांचित किया कि पत्रकारिता को ही करियर बना लिया। 2 साल पहले लाइव हिन्दुस्तान के साथ करियर की शुरुआत हुई। उससे पहले डिग्री-डिप्लोमा सब जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में। भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और संत जेवियर्स कॉलेज रांची से स्नातक के बाद से खबरें लिखने का सिलसिला जारी। खबरों को इस तरह से बताना जैसे कोई बेहद दिलचस्प किस्सा, जागृति की खासियत है। अंतर्राष्ट्रीय संबंध और अर्थव्यवस्था की खबरों में गहरी रुचि। लाइव हिन्दुस्तान में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान शानदार कवरेज के लिए इंस्टा अवॉर्ड जीता और अब बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर रोजाना कुछ नया सीखने की ललक के साथ आगे बढ़ रही हैं। इसके अलावा सिनेमा को समझने की जिज्ञासा है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play