रानीखेत में 1170 अग्निवीरों ने ली देश रक्षा की शपथ: छह माह का प्रशिक्षण पूरा कर भारतीय सेना में हुए शामिल – Dainik Bhaskar

रानीखेत के सोमनाथ मैदान में 1170 अग्निवीरों ने देश रक्षा की शपथ ली और भारतीय सेना में शामिल हो गए। छह महीने का कठिन प्रशिक्षण पूरा करने के बाद ‘अंतिम पग’ कार्यक्रम में इन अग्निवीरों ने सेना का हिस्सा बनने का गौरव प्राप्त किया।
कुमाऊँ रेजिमेंटल सेंटर में प्रशिक्षित हुए ये 1170 अग्निवीर बहादुरगढ़ द्वार से कदमताल करते हुए सोमनाथ मैदान पहुंचे। इस दौरान उनके अभिभावकों, परिजनों और अन्य उपस्थित लोगों ने ‘भारत माता की जय’ के नारों के साथ उनका उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम में धर्म गुरुओं ने सभी अग्निवीरों को देश की रक्षा करने की शपथ दिलाई। इस शपथ ग्रहण समारोह के साथ ही सभी अग्निवीर आधिकारिक तौर पर भारतीय सेना का हिस्सा बन गए और राष्ट्र सेवा का संकल्प लिया।
कुमाऊँ रेजिमेंटल सेंटर के कमांडेंट ब्रिगेडियर विजयंत महादिक ने अग्निवीरों और उनके परिजनों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि सेना में भर्ती होकर देश सेवा का अवसर मिलना गौरवपूर्ण है। ब्रिगेडियर महादिक ने उन माता-पिता का भी आभार व्यक्त किया जिन्होंने अपने बेटों को राष्ट्र सेवा के लिए सेना में भेजा है।
इस अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सर्वश्रेष्ठ अग्निवीरों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कुमाऊं रेजिमेंटल सेंटर के अधिकारी, अग्निवीरों के अभिभावक, परिजन और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News