Feedback
उत्तर प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा के लिए मिशन शक्ति अभियान चलाया जा रहा है. पुलिस जगह-जगह महिलाओं को जागरूक कर रही है और महिला सुरक्षा को लेकर सख्त कार्रवाई के दावे भी किए जा रहे हैं. लेकिन इन सबके बीच रामपुर से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने महिला सुरक्षा के दावों पर सवाल खड़े कर दिए हैं.
यहां गंज थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ सरेराह मारपीट की गई. सड़क पर महिला को पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हंडकंप मचा हुआ है. अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लेते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है.
दरअसल, रामपुर के गंज थाना क्षेत्र के खटकान मोहल्ले में 7 अक्टूबर को एक महिला के साथ मारपीट की घटना हुई थी. वायरल वीडियो में महिला के साथ हाथापाई और मारपीट होती दिखाई दे रही है. मामले में सीओ सिटी अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच के दौरान मामला महिला और उसके ससुराल जनों के बीच मारपीट से जुड़ा पाया गया.
यह भी पढ़ें: प्रदर्शनकारियों से झड़प में कई पुलिसकर्मी घायल, महिला कॉन्सटेबल की उंगली टूटी
महिला की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. वहीं, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया है. पुलिस का कहना है कि पूछताछ और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
घटना की जानकारी देते हुए सीओं सिटी रामपुर अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया,, सोशल मीडिया के माध्यम से एक वायरल वीडियो प्राप्त हुआ जिसकी जांच के क्रम में यह स्पष्ट हुआ कि यह वायरल वीडियो दिनांक 7 अक्टूबर को थाना क्षेत्र गंज स्थित एक महिला की उनके ससुराली जनों के द्वारा मारपीट वा हाथापाई से संबंधित है इस संदर्भ में महिला की तहरीर के आधार पर उनके ससुराल जनों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया जा चुका है तथा आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु टीमें घटित की गई है पूरे प्रकरण में पूछताछ और साक्षी के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू