रामपुर के मसवासी में पति-पत्नी के बीच मामूली कहासुनी के बाद पति ने सिल के बट्टे से पत्नी की हत्या …और पढ़ें
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस और इंसेट में मृतका का फाइल फोटो।
रामपुर में पति ने मामूली बात पर पत्नी की हत्या की।
सिल के बट्टे से सिर पर वार कर पत्नी को मारा।
बच्चों को कमरे में बंद कर आरोपी पति मौके से फरार।
संवाद सूत्र मसवासी (रामपुर)। पति-पत्नी के बीच मामूली बात पर हुई कहासुनी के बाद पति ने मसाला पीसने वाले सिल के बट्टे से ताबड़तोड़ वार करके पत्नी की हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपित पत्नी के लहुलुहान शव व अपने दो बच्चों को कमरे में बंद कर ताला लगाकर फरार हो गया। घटना की जानकारी पर सनसनी फैल गई। घटना स्वार कोतवाली के मसवासी चौकी क्षेत्र में रविवार रात करीब नौ बजे की है।
गांव भूबरा मुस्तेहकम के मझरा सीतारामपुर गांव निवासी धर्मेंद्र सैनी की मामूली बात को लेकर अपनी पत्नी 35 वर्षीय रीना सैनी से कहासुनी हो गई। देखते ही देखते पति-पत्नी के बीच का विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से से आग-बबूला होकर धर्मेंद्र ने घर में रखे सिल के बट्टे से पत्नी के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। पत्नी की मौत हो गई। इसके बाद वह पत्नी के शव के साथ दोनों बच्चों को कमरे में ताला बंदकर भाग गया।
रानी का फाइल फोटो।
आरोपित ने गांव में ही एक दुकानदार को भागकर जाते हुए घटना की जानकारी दी थी। दुकान स्वामी ने अन्य ग्रामीणों को घटना से अवगत कराया। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।
घटना की सूचना मिलते ही स्वार कोतवाली प्रभारी अनुपम शर्मा, चौकी प्रभारी सोहनपाल सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। कुछ देर बाद टांडा सीओ पंकज पंत भी मौके पर पहुंचे और स्वजन व ग्रामीणों से घटना के बारे में जानकारी ली। महिला की हत्या से उसके स्वजन में चीख पुकार मची है।
यह भी पढ़ें- दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई टूरिस्ट बस: नेपाल के दो लोगों की मौत, 20 घायल
हत्या की घटना के बाद फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी करते हुए स्वजन से जानकारी ली। इसके साथ ही टीम ने कुछ अहम तथ्य जुटाए हैं।
यह भी पढ़ें- सोने की तरह दमक उठी आगरा किला में जहांआरा व रोशनआरा की छतरियां, ASI ने 12 लाख में कराया मडपैक-केमिकल ट्रीटमेंट