Ram Mandir: राम मंदिर चंदा चोरी केस में अब तक 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. पांच अन्य लोगों को हिरासत में लेकर भी पूछताछ की जा रही है. इसमें कई खुलासे हुए हैं. सूत्रों ने बताया कि पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया है कि गड्डी बनाते समय उसमें ज्यादा नोट रखे जाते थे और फिर बाद में उस गड्डी से नोट निकाल लिए जाते थे.
जी मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, मंदिर के चढ़ावे की गणना में कथित अनियमितताओं और चोरी के मामले में कई लोगों की भूमिका जांच एजेंसियों के निशाने पर थी. इस प्रकरण में रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू को अहम किरदार माना जा रहा है. बताया जाता है कि वह मंदिर की व्यवस्थाओं में सक्रिय दखल रखता था और गणना प्रक्रिया की निगरानी भी करता था. गणना कक्ष की चाबी उसके पास रहने की बात सामने आई है.
मनीष यादव, जो टिन्नू यादव का भतीजा बताया जाता है, भी गणना प्रक्रिया में शामिल था और उसके पास से भी रकम मिलने की चर्चा हो रही है. अविनाश शुक्ला और गणना इंचार्ज सुभाष श्रीवास्तव की भूमिकाओं की भी जांच हो रही है. वहीं, करुणेश पांडेय और रमाशंकर मिश्र पर अनुकल्प व लवकुश के साथ कथित साजिश में शामिल रहने के आरोप लगाए गए हैं.
रामशंकर यादव टिन्नू – ट्रस्ट महासचिव चंपतराय का पहले ड्राइवर रहा और मंदिर के लगभग समस्त कार्यों में इसका सीधा दखल मिला. यहां तक कि दानपात्रों की चाभियां भी इसी के पास पाई गईं.
अनुकल्प मिश्र – नकदी की गणना में संलग्न रहा कर्मी. इसी को गबन प्रकरण का मास्टरमाइंड बताया गया है और सबसे पहले दबोचा गया. इसके कौशलपुरी स्थित घर से 20 लाख की बरामदगी हुई.
लवकुश मिश्र- रिश्ते में अनुकल्प मिश्र का बहनोई है. इसे ससुर व अनुकल्प के पिता रवींद्र मिश्र ने रखवाया था. इसके घर से लगभग दस लाख रुपये नकद मिले थे.
मनीष यादव- रिश्ते में टिन्नू यादव का भतीजा है. इसे टिन्नू ने लगभग चार-पांच महीने पहले ही रखवाया था. इसके यहां से भी कुछ नकदी बरामद हुई है.
सुभाष श्रीवास्तव – केनरा बैंक से रिटायर होने के बाद इसे न केवल ट्रस्ट का कर्मी बना दिया गया, बल्कि नकदी की गणना की निगरानी से भी जोड़ा गया.
अविनाश शुक्ल- गणना से जुड़ा रहा और अयोध्या शहर का ही रहने वाला है. इसके खाते से पांच लाख रुपये रिकवर किए गए थे.
करुणेश पांडेय- गणना से जुड़ा रहा और अनुकल्प का काफी करीबी बताया गया है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
Vineet Sharan Srivastava एक भारतीय पत्रकार और डिजिटल न्यूज एक्सपर्ट हैं, जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 17 वर्षों का अनुभव है. वह असिस्टेंट न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हैं … और पढ़ें
Subscribe to Our Newsletter Today!
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
© 1998-2026 INDIADOTCOM DIGITAL PRIVATE LIMITED, ALL RIGHTS RESERVED