रायबरेली: थाना परिसर में युवती ने जहर खाकर दी जान, परिजनों ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप – ABP News

उत्तर प्रदेश के रायबरेली से आत्महत्या का बड़ा मामला सामने आया है, यहां थाना परिसर में ही एक युवती ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या कर ली. वहीं, मृतका के परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं. यह मामला हरचंदपुर थाना परिसर का बताया जा रहा है. वहीं इस घटना के बाद इलाके हड़कंप है.
घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक, यह मामला हरचंदपुर थाना परिसर का बताया जा रहा है. यहां एक युवती ने कथित तौर पर पुलिस के उदासीन रवैये के चलते थाना परिसर जहर खाकर लिया. हालत बिगड़ने पर युवती को हरचंदपुर सीएचसी पहुंचाया गया, जहां से गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया. युवती की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई.
दरअसल, यह मामला प्रेम-प्रसंग और शादी का झांसा देकर रेप से जुड़ा बताया जा रहा है. बताया गया कि एक युवक के साथ युवती का प्रेम प्रसंग चल रहा था. आरोप है कि शादी का झांसा देकर आरोपी युवक युवती का शारीरिक शोषण करता रहा. थाने में समझौते के नाम पर युवक ने लिखित रूप से सहमति जताई थी
बताया गया कि युवक द्वारा शादी का वादा पूरा न करने पर युवती अपने परिजनों के साथ दोबारा आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर थाने पहुंची. पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया था, लेकिन आरोपी युवक थाने नहीं पहुंचा. इसके बाद युवक के थाने ना आने व पुलिस के द्वारा सहयोग न करने पर युवती ने थाना परिसर के अंदर जहर खा लिया.
वहीं जहर खाने के बाद युवती की हालत बिगड़ गई, गंभीर हालत में उसे हरचंदपुर सीएचसी (समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र) पहुंचाया गया. युवती की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. वहीं युवती के परिजनों ने पुलिस व युवक पर गंभीर आरोप लगाए हैं.
Source: IOCL
We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News