राष्ट्रपति भवन में गूंजेगी शहनाई! MP की पूनम गुप्ता लेंगी 7 फेरे, जानिए कौन हैं CRPF की असिस्टेंट कमांडेंट? – Zee News Hindi

Shivpuri News: मध्य प्रदेश के शिवपुरी की बेटी पूनम गुप्ता की शादी राष्ट्रपति भवन में होने वाली है. सीआरपीएफ की असिस्टेंट कमांडेंट पूनम गुप्ता राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की सुरक्षा में तैनात हैं. राष्ट्रपति ने उनकी शादी के लिए विशेष अनुमति दी है. 12 फरवरी को होने वाले इस विवाह समारोह में दोनों परिवारों के करीबी लोग शामिल होंगे. आइए आपको बताते हैं कि कौन हैं पूनम गुप्ता.
मध्य प्रदेश के शिवपुरी की रहने वाली सीआरपीएफ की असिस्टेंट कमांडेंट पूनम गुप्ता की शादी राष्ट्रपति भवन के मदर टेरेसा क्राउन कॉम्प्लेक्स में होने जा रही है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की पीएसओ के तौर पर काम कर रहीं पूनम गुप्ता के अच्छे आचरण से प्रभावित होकर राष्ट्रपति ने उनकी शादी के लिए विशेष अनुमति दी है. उनके अनुरोध पर राष्ट्रपति भवन के मदर टेरेसा क्राउन कॉम्प्लेक्स को पूनम की शादी के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है.
पूनम गुप्ता का विवाह जम्मू-कश्मीर में पदस्थ सीआरपीएफ के असिस्टेंट कमांडेंट अवनीश कुमार से होगा.  बता दें कि यह पहली बार है जब राष्ट्रपति भवन में किसी सीआरपीएफ अधिकारी की शादी हो रही है. दावा किया जा रहा है कि पहली बार किसी दूल्हा-दुल्हन को इस भवन में सात फेरे लेने का मौका मिलेगा.
पूनम गुप्ता राष्ट्रपति भवन में पीएसओ के पद पर तैनात हैं. उनकी शादी 12 फरवरी को होगी. परिवार के करीबी लोगों ने बताया कि पूनम शिवपुरी के श्रीराम कॉलोनी में निवासरत है. वह रघुवीर गुप्ता की बेटी हैं.
बताया जाता है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पूनम के आचरण और व्यवहार से बहुत प्रभावित रहीं. जब उन्हें पता चला कि पूनम शादी करने जा रही हैं, तो उन्होंने राष्ट्रपति भवन के मदर टेरेसा क्राउन कॉम्प्लेक्स में उनकी शादी की व्यवस्था कर दी.
असिस्टेंट कमांडेंट पूनम गुप्ता ने वर्ष 2023 में गणतंत्र दिवस परेड में सीआरपीएफ महिला टुकड़ी का नेतृत्व किया था. पूनम गुप्ता गणित में स्नातक और अंग्रेजी साहित्य में स्नातकोत्तर (पोस्ट ग्रेजुएट) हैं.
पूनम गुप्ता जवाहर नवोदय विद्यालय श्योपुर की पूर्व छात्रा हैं. उन्होंने जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से बी.एड. भी किया है। पूनम ने यूपीएससी सीएपीएफ परीक्षा-2018 में 81वीं रैंक हासिल की और सीआरपीएफ में असिस्टेंट कमांडेंट बनीं.
वहीं पूनम की शादी को लेकर उनके परिवार में खुशी की लहर है. खबर सुनने के बाद घर के बाहर मीडिया की भीड़ लग गई है. हालांकि सुरक्षा कारणों से परिवार के लोग ज्यादा जानकारी नहीं दे रहे हैं.
ट्रेन्डिंग फोटोज़
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News