भाजपा सांसद कंगना रनौत ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर एक बार फिर से बयान दिया है। उन्होंने लोकसभा नेता प्रतिपक्ष के सदन में व्यवहार को संसदीय गरिमा के विपरीत बताया। उन्होंने राहुल गांधी के एक पुराने बयान का जिक्र करते हुए कहा कि उनके इस बयान से सदन में महिलाएं असहज हो गई थीं। वहीं, दूसरी ओर पाकिस्तान में एक बार फिर से अननोन गनमैन का ऐक्शन हुआ है। लश्कर के टॉप आतंकी आमिर हमजा को गोली मारी गई है।
देश-दुनिया की पांच बड़ी खबरें पढ़िए लाइव हिन्दुस्तान के साथ…
भाजपा सांसद कंगना रनौत ने लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर दिए गए हालिया बयान पर सफाई दी है। उन्होंने कांग्रेस नेता के संसद में दिए राजनीतिक भाषण के स्तर पर सवाल उठाते हुए कहा कि उनका आचरण विपक्ष के नेता के स्तर का नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह सभी का सम्मान करती हैं, लेकिन राहुल गांधी की प्रतिष्ठा को महिमामंडित करने में विश्वास नहीं रखतीं। पढ़ें पूरी खबर…
पाकिस्तान के लाहौर में एक और आतंकवादी को अज्ञात हमलावरों ने गोलियों से भून डाला। प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) का संस्थापक सदस्य और कुख्यात आतंकी आमिर हमजा पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। जानकारी के मुताबिक, यह हमला उस वक्त हुआ जब हमजा लाहौर में एक न्यूज चैनल के दफ्तर के बाहर मौजूद था। इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया और फिलहाल अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है। पढ़ें पूरी खबर…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला आरक्षण बिल पर सभी विपक्षी दलों से साथ आने की अपील करते हुए कहा कि इस बिल को राजनीतिक तराजू से न तौलें। उन्होंने कहा कि आधी आबादी को हमें रोकना नहीं चाहिए। उन्होंने ये भी कहा कि वह इसका राजनीतिक क्रेडिट नहीं लेना चाहते हैं। इसलिए सभी दलों से अपील करते हैं कि सभी मिलकर इस बिल को पारित कराएं। पीएम ने विपक्षी दलों से कहा कि आप चाहें तो आप ही इसका क्रेडिट ले लें लेकिन इस बिल को पारित कराएं। पीएम का यह बदला-बदला रूप सदन में देखने को मिला। पढ़ें पूरी खबर…
लोकसभा में तीनों बिलों के प्रस्ताव के बाद विपक्ष का विरोध जारी है। इसी बीच केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सपा का बस चले तो घरों की भी जाति तय कर दे। वहीं, सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने भी मांग उठाई थी कि ओबीसी और मुसलमान महिलाओं को आरक्षण में शामिल कर लेना चाहिए। पढ़ें पूरी खबर…
मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई के सैन्य सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिका को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि ईरान पर किसी भी प्रकार की नौसैनिक नाकाबंदी का प्रयास विफल होगा। उन्होंने कहा कि यदि अमेरिकी नौसैनिक संपत्तियों से सीधा खतरा हुआ तो इस्लामी गणराज्य की सेना पूरी तरह तैयार है और जवाबी कार्रवाई करेगी। ईरानी सरकारी मीडिया प्रेस टीवी के अनुसार, रेजाई ने कहा कि दबाव बढ़ाना होगा। हमारे लॉन्चर अब युद्धपोतों पर केंद्रित हैं और हम उन सभी को डुबो देंगे। पढ़ें पूरी खबर…
उपेंद्र ने डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की है। पिछले एक साल से वे होम टीम में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। उन्होंने लोकसभा चुनाव 2024, ऑपरेशन सिंदूर और कई राज्यों के विधानसभा चुनावों की कवरेज की है। पत्रकारिता की पढ़ाई भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली (बैच 2023-24) से पूरी करने वाले उपेंद्र को इतिहास, अंतर्राष्ट्रीय संबंध, राजनीति, खेल, विज्ञान और समसामयिक घटनाओं से जुड़े विषयों में गहरी रुचि है। स्नातक स्तर पर बायोटेक्नोलॉजी की पढ़ाई करने के कारण उन्हें मेडिकल और वैज्ञानिक विषयों की भाषा की भी अच्छी समझ है। वे मूल रूप से मध्यप्रदेश के भिंड जिले के निवासी हैं।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play