'राहुल गांधी वो रॉकेट जिसका धुआं निकल चुका है', CM योगी ने साधा निशाना – AajTak

Feedback
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर तीखा तंज कसा है. गोरखपुर में बीजेपी की जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने राहुल गांधी की तुलना दिवाली के ऐसे रॉकेट से की, जिसमें आग लगाने के बाद भी वह आसमान में नहीं जाता और वहीं बुझ जाता है. मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि राहुल गांधी की हालत भी ऐसी ही है. वह ऐसा रॉकेट हैं, जिसका बारूद पहले ही खत्म हो चुका है और धुआं निकल चुका है.
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस बार-बार राहुल गांधी को राजनीतिक रूप से लॉन्च करने की कोशिश करती है, लेकिन वह सफल नहीं हो पाती. उन्होंने कहा, “मैं आश्चर्य करता हूं कि कांग्रेस कितनी बार राहुल गांधी को लॉन्च करेगी. दिवाली में आप रॉकेट देखते होंगे. उसमें आग लगाते हैं और आसमान की तरफ देखते हैं, लेकिन रॉकेट ऊपर नहीं जाता और वहीं बुझ जाता है. वही रॉकेट राहुल गांधी हैं.”
यह भी पढ़ें: यूपी की महिलाओं के लिए खास पैकेज लाएगी सरकार, सीएम योगी ने किया बड़ा ऐलान
राहुल गांधी की स्थिति ऐसे रॉकेट की तरह हो चुकी है, जिसका बारूद पहले ही समाप्त हो गया है… यह ‘युवा’ कभी लॉन्च नहीं होने वाला… https://t.co/TnzpBftfVr
राहुल गांधी के राजनीतिक सफर का किया जिक्र
सीएम योगी ने राहुल गांधी के राजनीतिक सफर का जिक्र करते हुए कहा कि वह 2004 में लोकसभा सांसद बने, 2007 में कांग्रेस के महासचिव, 2013 में पार्टी के उपाध्यक्ष और 2017 में कांग्रेस अध्यक्ष बनाए गए. इसके बावजूद उन्हें सफल नेता के रूप में स्थापित नहीं किया जा सका. उन्होंने 2019 में अमेठी लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी की हार का भी जिक्र किया.
सीएम योगी ने कहा कि इसके बाद कांग्रेस ने भारत जोड़ो यात्रा, न्याय यात्रा और अधिकार यात्रा के जरिए उन्हें राजनीतिक रूप से स्थापित करने की कोशिश की. उन्होंने राहुल गांधी की उम्र 56 साल बताते हुए कहा कि उन्हें अब भी युवा नेता के तौर पर पेश किया जा रहा है, लेकिन यह रॉकेट कभी उड़ान नहीं भरने वाला.
अखिलेश यादव के बयान पर भी किया पलटवार
योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के ‘अगली पीढ़ी हर लाठी और हर जख्म का बदला लेगी’ वाले बयान पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में बदला नहीं होता, बल्कि जनता चुनाव के जरिए बदलाव करती है. उन्होंने 2014 में देश और 2017 में उत्तर प्रदेश में हुए राजनीतिक बदलाव का उदाहरण दिया.
यह भी पढ़ें: गोरखपुर में CM योगी और नितिन नवीन ने निकाली लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा, Video
सीएम योगी ने राहुल गांधी और विपक्ष पर चुनाव हारने के बाद ईवीएम और चुनाव आयोग जैसी संस्थाओं को दोष देने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि अगर ईवीएम गलत है तो उसी से जीतकर राहुल गांधी संसद में शपथ क्यों लेते हैं. उन्होंने कांग्रेस को 1975 में लगाए गए आपातकाल के लिए देश से माफी मांगने की चुनौती भी दी.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एसआईआर का समर्थन करते हुए कहा कि मतदाता सूची से बांग्लादेशी और पाकिस्तानी घुसपैठियों के साथ मृत लोगों के नाम हटाना जरूरी है. उन्होंने कांग्रेस और इंडी गठबंधन पर इस प्रक्रिया को लेकर हंगामा करने और अराजकता का माहौल बनाने का आरोप लगाया.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News