राहुल बोले- दलित और पिछड़ों को गुलाम बनाया जा रहा: IIT-IIM के स्टूडेंट्स को नौकरी नहीं मिल रही, आपको कहां से… – Dainik Bhaskar

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि मोदी जी जातिगत जनगणना कराने से डरते हैं। वे इसे कभी नहीं कराएंगे, लेकिन 50 फीसदी आरक्षण की दीवार को हम लोकसभा-राज्यसभा में तोड़ देंगे। कोई नहीं रोक सकता। हम पहले कांग्रेस शासित राज्यों में आरक्षण 50
महू में आयोजित कांग्रेस की जय भीम, जय बापू, जय संविधान रैली को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले इन्होंने (बीजेपी ने) संविधान को रद्द करने की कोशिश की। इन्होंने कहा कि 400 सीटें आएंगी तो हम संविधान बदल देंगे।
उनके सामने हम खड़े हुए और लोकसभा में 400 पार छोड़ो उन्हें सदन में मत्था टेककर घुसना पड़ा। जिस दिन ये संविधान खत्म हो गया, उस दिन देश के गरीबों के लिए कुछ नहीं बचेगा। दलितों-आदिवासियों-पिछड़ों के लिए देश में कुछ नहीं बचेगा। इनका यही लक्ष्य है।
सभा को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आज जो लोग कांग्रेस को गालियां देते हैं, उन्होंने आजादी के लिए कुछ नहीं किया, सिर्फ अंग्रेजों की नौकरी की। इनका कोई योगदान देश की आजादी में नहीं था। क्या ऐसे लोगों को आप माफ करेंगे। इन लोगों को सबक सिखाना है तो एकजुट हो जाओ।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News