राहुल बोले- दलित-पिछड़ों को गुलाम बनाया जा रहा: 50% से ज्यादा आरक्षण के लिए कानून बनाएंगे; खड़गे ने कहा- गंगा… – Dainik Bhaskar

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि दलितों, पिछड़ों और गरीब जनरल कास्ट के लोगों को एक बार फिर गुलाम बनाया जा रहा है। आईआईएम, आईआईटी के लोगों को रोजगार नहीं मिल रहा है। आपको कहां से मिलेगा।
उन्होंने कहा है कि मोदी जी जातिगत जनगणना कराने से डरते हैं। वे इसे कभी नहीं कराएंगे, लेकिन 50 फीसदी आरक्षण की दीवार को हम लोकसभा-राज्यसभा में तोड़ देंगे। कोई नहीं रोक सकता। हम पहले कांग्रेस शासित राज्यों में आरक्षण 50 परसेंट से ज्यादा करेंगे। इसके बाद राष्ट्रीय स्तर पर कानून बनाकर इस दीवार को तोड़ेंगे।
राहुल गांधी ने सोमवार को महू में आयोजित कांग्रेस की जय भीम, जय बापू, जय संविधान रैली को संबोधित किया। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी इसमें शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि महाकुंभ में गंगा स्नान करने से गरीबी दूर नहीं होगी। भाजपा नेताओं में डुबकी लगाने की होड़ मची है।
बता दें कि महू में कांग्रेस की रैली में कांग्रेस शासित राज्यों के सीएम, देशभर से आए कांग्रेस के कई नेता शामिल हुए। रैली के बाद राहुल गांधी डॉ. अंबेडकर स्मारक पहुंचे और डॉ. भीमराव अंबेडकर को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद वे इंदौर रवाना हो गए। यहां से विशेष विमान से दिल्ली चले गए।
राहुल गांधी के भाषण की 10 बड़ी बातें
खड़गे बोले- भाजपा नेताओं में गंगा स्नान की होड़ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने महाकुंभ स्नान को लेकर कहा कि गंगा स्नान से गरीबी दूर नहीं होगी। भाजपा नेताओं में गंगा स्नान की होड़ लगी हुई है। लोग कॉम्पटीशन में डुबकी मार रहे हैं। जब तक टीवी में डुबकी अच्छी नहीं आती है तब तक डुबकी मारते रहते हैं।
धर्म पर हम सभी की आस्था है। धर्म हम सभी के साथ है, लेकिन धर्म के नाम पर किसी समाज में गरीबों का शोषण होगा तो हम कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे। खड़गे का यह बयान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के प्रयागराज महाकुंभ में डुबकी लगाने के ठीक बाद आया है।
गंगा में डुबकी लगाने से युवाओं को रोजगार मिलेगा क्या, गरीबी दूर होगी क्या, पेट को खाना मिलेगा क्या? मैं किसी की आस्था को चोट नहीं लगाना चाहता हूं। देश में बच्चे स्कूल नहीं जा रहे हैं, मजदूरों को मजदूरी नहीं मिल रही है। मल्लिकार्जुन खड़गे, राष्ट्रीय अध्यक्ष, कांग्रेस
जय भीम, जय बापू, जय संविधान रैली की कुछ तस्वीरें
खबर के मिनट टु मिनट अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News