रिजीम चेंज पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हो गया तो… – ABP News

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के फाउंडर अभिजीत दीपके ने सीजेपी आंदोलन और रिजीम चेंज जैसे कई मुद्दों पर एक इंटरव्यू में बात की. दिल्ली में नेपाल, बांग्लादेश और फ्रांस जैसी स्थिति पैदा करने और दंगा भड़ाकर रिजीम चेंज करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि हमारे देश में जंतर-मंतर पर इतना बड़ा प्रोटेस्ट हुआ. छात्रों की तरफ से कोई हिंसा नहीं हुई बल्कि पुलिस ने ही बर्बतापूर्ण तरीके से कार्रवाई की.
अभिजीत दीपके ने आगे कहा कि छात्र अपनी मांगों के समर्थन में सिर्फ मीम्स बना रहे हैं. पीएम मोदी और सरकार के खिलाफ छात्रों ने सिर्फ मीम्स बनाए. उन्होंने आगे कहा कि हमारा देश उन सबसे अलग है. हमारे देश में वैसा हो नहीं सकता. उन्होंने आगे कहा कि हम बचपन से महात्मा गांधी को पढ़कर बड़े हुए हैं. हम भीमराव अबंडेकर को पढ़कर बड़े हुए हैं. 
हमारी लेगेसी अलग है- दीपके
दीपके ने कहा कि हमारी लेगेसी अलग है. हमारा आजादी का आंदोलन भी शांति पर ही टिका था. शांतिपूर्ण प्रदर्शन से ही हम आजाद हुए हैं. हम बाकी देशों की तरह हिंसा करके आजाद नहीं हुए हैं. हमारी लेगेसी अलग है. सौरव दास और आशुतोष रांका के मामले को लेकर उन्होंने कहा कि जब वो दोनों जेल में थे तो मैं सोचता था कि मुझे भी जेल में ही बंद कर दें. दीपके ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि तिरंगा लहराने के लिए उन लोगों को 7 दिन जेल में रखा गया. इसके अलावा उन लोगों की और क्या गलती थी. 
ज्ञानेश कुमार पर क्या कहा
अपनी गिरफ्तारी के मामले को लेकर दीपके ने कहा कि फ्लाइट में घुसकर इससे पहले किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया. मुझे सीधा फ्लाइट से उठा लिया गया. इसके अलावा मुझे बीच रास्ते से हिरासत में लिया गया. उन्होंने कहा कि सिर्फ ज्ञानेश कुमार को बचाने के लिए सरकार ने ये सब किया. उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि वो सरकार के लिए क्यों इतना महत्वपूर्ण है. 
ये भी पढ़ें
‘क्या CJP का करते हैं समर्थन’, प्रदर्शनों पर बयान देकर घिरे अन्नामलाई के जवाब ने चौंकाया
संतोष सिंह पिछले एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय है. एबीपी न्यूज में नेशनल और इंटरनेशनल खबरें लिखते हैं. ब्रेकिंग न्यूज़ पर फोकस रहता है. एबीपी न्यूज से पहले इनशॉर्ट्स में बतौर 5 साल सब एडिटर सेवाएं दे चुके हैं, जहां उन्होंने ब्रेकिंग न्यूज, कंटेंट राइटिंग में अनुभव हासिल किया. साल 2015 में जागरण कॉलेज ऑफ मास कम्युनिकेशन से पीजी डिप्लोमा इन टीवी जर्नलिज्म किया है. संपर्क करें- santosh.jimmc@gmail.com, एक्स हैंडल- https://x.com/SantuPal000
We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News