—विज्ञापन—
Bollywood Upcoming Film: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘किंग’ की रिलीज का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है. फिल्म ने अपनी रिलीज से पहले ही धमाका कर दिया है और 200 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर डाली है.
दरअसल, हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि शाहरुख खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘किंग’ है, जो मोटे बजट में बनाकर तैयार की जा रही है.
करीब 400 करोड़ रुपये के भारी-भरकम बजट में बन रही फिल्म ‘किंग’ में सितारों की फौज नजर आने वाली है. फिल्म को लेकर लोगों में तगड़ा एक्साइटमेंट लेवल बना हुआ है.
इस फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान कुछ ही महीने पहले किया गया है. हर किसी को फिल्म की रिलीज का इंतजार है, लेकिन इस बीच अब सुनने में आया है कि फिल्म ने अपनी रिलीज से पहले ही इतिहास रच दिया है.
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, शाहरुख खान की फिल्म को लेकर एक बहुत बड़ी डील फाइनल हुई है, जिससे इसने रिलीज से पहले ही 200 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है.
जानकारी की मानें तो पेन मरुधर ने इस फिल्म के ऑल-इंडिया थियेट्रिकल डिस्ट्रिब्यूशन राइट्स 250 करोड़ रुपये की भारी-भरकम कीमत पर खरीद लिए हैं.
फिल्म ‘किंग’ की बात करें तो इसका निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं, जिन्होंने इससे पहले शाहरुख खान के साथ ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘पठान’ दी थी.
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
मेरा नाम नैन्सी तोमर है। मैं न्यूज24 में सीनियर सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हूं। मैंने हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से अपनी पढ़ाई पूरी की है। Zee Media से मैंने अपने काम की शुरुआत की थी। मुझे इंडस्ट्री में 6 साल का समय हो गया है। हाल में मैं न्यूज24 के साथ काम कर रही हूं। मैं यहां पर एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हूं। मेरी दिलचस्पी मनोरंजन, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रूटीन खबरों में है।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in