रील, UPI और AI… अब Gen Z स्टाइल में हो रहे शादी के फंक्शन! – AajTak

Feedback
शादियों का अंदाज पहले से बदल रहा है. पहले शादी की तैयारियों के लिए परिवार के लोग मिलकर लिस्ट बनाते थे, रिश्तेदारों को फोन करके बुलाते थे और फोटोग्राफर से फोटोज मिलने का वेट करते थे. लेकिन अब जेन जी इन सभी कामों में टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर रही है. प्री-वेडिंग शूट से लेकर गेस्ट की एंट्री और गिफ्ट देने तक, शादियों में AI, QR कोड और व्हाटसऐप की भूमिका बढ़ रही है. 
1. AI से तैयार हो रहे प्री-वेडिंग फोटोशूट
अब प्री-वेडिंग फोटोशूट के लिए सिर्फ महंगी लोकेशन पर जाना जरूरी नहीं है. Gen Z कपल्स AI की मदद से अपनी पसंद की फोटोज तैयार कर रहे हैं. कोई उदयपुर की झील के सामने तो कोई विदेश की खूबसूरत लोकेशन पर अपनी फोटोज देखना चाहता है. AI की मदद से कपल्स अपने आउटफिट, फोटो के बैकग्राउंड और कलर्स का आइडिया पहले ही तैयार कर लेते हैं. इससे उन्हें अपनी शादी की सजावट और थीम तय करने में भी मदद मिलती है.
2. वेडिंग कंटेंट क्रिएटर की बढ़ रही मांग
अब शादियों में फोटोग्राफर और वीडियोग्राफर के अलावा वेडिंग कंटेंट क्रिएटर भी बुलाए जा रहे हैं. इनका काम शादी के छोटे-छोटे पलों को मोबाइल से रिकॉर्ड करना और जल्दी से रील्स बनाकर देना होता है. दुल्हन के तैयार होने से लेकर बारात में डांस और कपल की एंट्री तक, हर खास पल को सोशल मीडिया के लिए शूट किया जाता है. कई कपल्स पहले से ही तय कर लेते हैं कि उन्हें शादी में कौन-कौन सी रील्स बनवानी हैं.
3. व्हाट्सऐप बना शादी का कंट्रोल रूम
शादी में मेहमानों को बुलाने और हर फंक्शन की जानकारी देने के लिए अब व्हाट्सऐप का इस्तेमाल बढ़ रहा है. इसके जरिए मेहमानों को शादी का टाइमटेबल, लोकेशन, फ्लाइट टिकट और दूसरी जरूरी जानकारी भेजी जा सकती है. कुछ जगहों पर AI की मदद से मेहमानों के सवालों के जवाब भी दिए जा रहे हैं. इससे परिवार को बार-बार फोन करके हर किसी को जानकारी देने की जरूरत कम पड़ती है.
4. QR कोड और फेस रिकग्निशन से मिलेंगी फोटोज
शादी के बाद अपनी फोटोज ढूंढने के लिए अब फोटोग्राफर का वेट नहीं करना पड़ेगा. कई शादियों में QR कोड के जरिए मेहमान अपनी फोटोज एक शेयर्ड गैलरी में अपलोड कर सकते हैं. वहीं, फेस रिकग्निशन टेक्नोलॉजी की मदद से मेहमान अपनी सेल्फी लेकर शादी में खींची गई अपनी सभी फोटोज ढूंढ सकते हैं. इससे उन्हें सैकड़ों तस्वीरों के बीच अपनी फोटो खोजने की जरूरत नहीं पड़ती.
5. कैश की जगह UPI गिफ्ट का ट्रेंड
शादी में लिफाफे में पैसे देने का तरीका भी बदल रहा है. अब कुछ शादियों में मेहमानों को कैश देने के बजाय UPI से पैसे भेजने का ऑप्शन दिया जा रहा है. इसके लिए QR कोड का इस्तेमाल किया जाता है. केरल की एक शादी में दुल्हन के पिता ने अपनी शर्ट पर पे टीएम का QR कोड लगा लिया था, ताकि मेहमान आसानी से गिफ्ट के पैसे भेज सकें.
यह भी पढ़ें: नापसंद काम या कम ग्रोथ? एक नौकरी में क्यों नहीं टिक रहा Gen Z
6. मेहमानों को बुलाने के लिए AI करेगा फोन
शादी में कई बार ऐसे रिश्तेदार होते हैं, जो इनविटेशन मिलने के बाद भी आने की पुष्टि नहीं करते. ऐसे में परिवार को बार-बार फोन करना पड़ता है. अब इस काम के लिए AI वॉयस एजेंट का इस्तेमाल किया जा रहा है. ये मेहमानों को फोन करके शादी में आने की जानकारी लेते हैं. इतना ही नहीं, ये हिंदी, अंग्रेजी और दूसरी भाषाओं में बात करके मेहमानों की संख्या और खाने-पीने से जुड़ी पसंद भी नोट कर सकते हैं.
7. AI बनाएगा मेहमानों के कार्टून
शादी में मेहमानों के लिए कैरिकेचर बनवाना नया नहीं है, लेकिन अब इसमें भी AI की एंट्री हो गई है. शादी में लगे AI फोटो बूथ के सामने खड़े होकर मेहमान अपनी तस्वीर खिंचवा सकते हैं. इसके बाद कुछ ही सेकंड में AI उनकी कार्टून फोटो, बॉबलहेड या अलग-अलग स्टाइल में तस्वीर तैयार कर देता है. मेहमान चाहें तो इसे प्रिंट करवा सकते हैं या अपने फोन पर भी ले सकते हैं.
बदल रहा है शादियों का अंदाज
Gen Z की शादियों में टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल सिर्फ दिखावे तक सीमित नहीं है. इसके जरिए शादी की तैयारियां आसान हो रही हैं और मेहमानों को भी नए तरह का एक्सपीरियंस मिल रहा है. AI से फोटोज़ बनाने से लेकर UPI गिफ्ट और व्हाट्सऐप पर पूरी शादी मैनेज करने तक, ये ट्रेंड बताते हैं कि आने वाले वक्त में शादियों का अंदाज और बदल सकता है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News