रुड़की में सावन के दूसरे सोमवार को शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही भक्त भगवान भोलेनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए मंदिरों में पहुंच रहे हैं।
श्रद्धालु हाथों में गंगाजल लिए और ‘बम-बम भोले’ के जयकारों के साथ भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर रहे हैं। मंदिरों में ‘हर-हर महादेव’ और ‘बम-बम भोले’ के जयकारे गूंज रहे हैं, जिससे पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना हुआ है।
इसी बीच, कांवड़ यात्रा भी अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। बड़ी संख्या में शिवभक्त कांवड़िए गंगाजल लेकर अपने-अपने गंतव्य की ओर रवाना हो चुके हैं।
जानकारी के अनुसार, अब तक लगभग चार करोड़ कांवड़िए गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए हैं। कांवड़ यात्रा का आज आखिरी दिन माना जा रहा है। मंगलवार को शिवरात्रि के पावन अवसर पर ये कांवड़िए अपने-अपने क्षेत्र के शिवालयों में पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का गंगाजल से जलाभिषेक करेंगे।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.