Feedback
यूक्रेन की राजधानी कीव में रविवार सुबह रूस ने एक बड़े पुल को निशाना बनाया. नॉर्दर्न ब्रिज पर हुए इस हमले का वीडियो सामने आया है, जिसमें ड्रोन हमला होते ही पुल पर आग की तेज लपटें और काले धुएं का बड़ा गुबार उठता दिखाई दे रहा है. खास बात यह है कि हमले के वक्त पुल पर गाड़ियां भी चल रही थीं. कीव के मेयर विताली क्लित्श्को के मुताबिक, हमले में दो लोग घायल हुए हैं.
रूसी ड्रोन का यह हमला ऐसे वक्त हुआ, जब जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से मुलाकात के लिए कीव पहुंचे थे. उनके पहुंचने के दौरान शहर में एयर रेड सायरन बज रहे थे, धमाकों की आवाज सुनाई दे रही थी और एयर डिफेंस सिस्टम एक्टिव हो गए थे.
यह भी पढ़ें: यूक्रेन पर बड़े हमले की तैयारी में है रूस? विदेशी नागरिकों और डिप्लोमेट्स से कीव छोड़ने की अपील
दो दिन में दूसरी बार निशाने पर आया पुल
नॉर्दर्न ब्रिज पर दो दिन में यह दूसरी बार हमला हुआ है. इससे पहले गुरुवार और शुक्रवार को कीव के साउदर्न ब्रिज पर 24 घंटे से भी कम समय में पांच बार हमला किया गया था. साउदर्न ब्रिज सड़क यातायात के साथ शहर के मेट्रो सिस्टम के लिए भी अहम है.
Sunday morning in Kyiv. A russian jet-powered drone is striking the Pivnichnyi Bridge while people are driving across it. The footage says everything. Civilian traffic. A deliberate strike. russia is a terrorist state. Nothing more. Nothing less. https://t.co/Rt26gXtRlR
यूक्रेनी अधिकारियों का कहना है कि राजधानी के बुनियादी ढांचे को निशाना बनाकर किए जा रहे रूसी हमलों का मकसद कीव को दो हिस्सों में बांटने की कोशिश हो सकता है. कीव नीपर नदी के दोनों किनारों पर बसा है. ऐसे में पुलों पर लगातार हमले होने की स्थिति में शहर का संपर्क प्रभावित हो सकता है.
रूस बोला- सैन्य आवाजाही वाले रूट को बनाया निशाना
रूस के रक्षा मंत्रालय ने नॉर्दर्न ब्रिज पर हमले की पुष्टि करते हुए कहा कि वहां से सैनिकों और सैन्य उपकरणों की आवाजाही होती थी, इसलिए उसे निशाना बनाया गया. रूस ने यह भी दावा किया कि ओदेसा बंदरगाह की ओर सैन्य उपकरण ले जा रहे दो कार्गो जहाजों पर भी हमला किया गया.
कीव ने इन हमलों को देखते हुए नीपर नदी पर कई वैकल्पिक क्रॉसिंग बनाने की तैयारी शुरू करने की बात कही है. यूक्रेन का कहना है कि पुलों पर हमले जारी रहे तो इन वैकल्पिक रास्तों की जरूरत पड़ सकती है.
यह भी पढ़ें: रूस: साइबेरिया की सीक्रेट लैब में टूटा बैक्टीरिया का टेस्ट ट्यूब! 28 साल की शोधकर्ता की मौत, सैकड़ों लोग क्वारंटाइन
मर्ज बोले- निर्णायक हफ्ते सामने
कीव पहुंचे मर्ज ने कहा कि यूक्रेन को आने वाले हफ्तों में हर तरह के समर्थन की जरूरत है. उन्होंने चेतावनी दी कि अगर रूस को नहीं रोका गया तो उसकी युद्ध मशीन आगे चलकर दूसरे देशों की ओर भी बढ़ सकती है. जर्मनी यूक्रेन के साथ ड्रोन और मिसाइल उत्पादन को लेकर रक्षा साझेदारी को भी आगे बढ़ा रहा है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू