रूस पर हर दिन हजार ड्रोनों से हमले का प्लान बना रहा यूक्रेन, जेलेंस्की का आर्मी को मैसेज – AajTak

Feedback
रूस और यूक्रेन के बीच जारी संघर्ष फिर से तेज हो सकता है. यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने रूस के खिलाफ लंबी दूरी के ड्रोन हमले बढ़ाने के लिए अपनी सेना से कहा है. मॉस्को की ओर से यूक्रेन में लगातार घातक हमले किए जा रहे हैं. शुक्रवार(28 अगस्त) को अपने शाम के संबोधन में जेलेंस्की ने कहा कि वह चाहते हैं कि सेना रूस के खिलाफ रोजाना कम से कम 1,000 ड्रोन लॉन्च करे. मौजूदा अनुमान के मुताबिक यह संख्या करीब 300 है. यानी ड्रोन हमलों को तीन गुना से ज्यादा बढ़ाने की योजना है.
जेलेंस्की ने कहा कि हमले और ज्यादा होना चाहिए. उन्होंने कहा कि एक तय लक्ष्य है और इस काम को पूरा किया जाएगा.अलजजीरा की रिपोर्ट के अनुसार, जेलेंस्की ने अमेरिकी खुफिया प्रमुख जॉन रैटक्लिफ के मॉस्को दौरे और वहां हुई बैठकों की खबरों पर भी बात की. उन्होंने कहा कि कीव को अमेरिकी पक्ष की ओर से इन दिनों मॉस्को में हुई बैठकों की जानकारी मिली है. हालांकि, उन्होंने इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी. जेलेंस्की ने कहा कि वहां कई बैठकें हुईं और उन्होंने अमेरिका को रूस के साथ बातचीत के जरूरी रुख और जानकारी देने के लिए धन्यवाद दिया.
क्रेमलिन ने भी पुष्टि की कि रैटक्लिफ ने मॉस्को में रूसी खुफिया अधिकारियों से मुलाकात की थी. हालांकि, क्रेमलिन ने कहा कि रूसी राष्ट्रपति के साथ किसी भी तरह की कोई बैठक नहीं हुई. शांति वार्ता के रुके होने के बीच CIA निदेशक का मॉस्को दौरा उच्च स्तर पर सीधे खुफिया संपर्क का एक दुर्लभ मामला रहा.
यूक्रेन में कई लोगों की मौत
पिछले एक दिन में जारी रूसी हमलों में यूक्रेन के अलग-अलग हिस्सों में कई लोगों की मौत हुई है और दर्जनों लोग घायल हुए हैं. शुक्रवार की सुबह कीव क्षेत्र में कम से कम एक व्यक्ति की मौत हुई और दो लोग घायल हुए. क्षेत्रीय गवर्नर तिमुर तकाचेंको ने टेलीग्राम पर इसकी जानकारी दी. उत्तर-पूर्वी सूमी क्षेत्र में ड्रोन हमले में 61 साल के एक व्यक्ति की मौत हुई और सात लोग घायल हुए. क्षेत्रीय सैन्य प्रशासन के मुताबिक, घायलों में से चार को अस्पताल में भर्ती कराया गया.
दक्षिणी यूक्रेन में ब्लैक सी के पास स्थित खेरसॉन में भी शुक्रवार रात रूसी हवाई और तोपखाने से हमले हुए. क्षेत्रीय गवर्नर ओलेक्सांद्र प्रोकुडिन के मुताबिक, हमले में 61 साल के एक व्यक्ति की मौत हुई और 11 लोग घायल हुए, जिनमें एक बच्चा भी शामिल है. खेरसॉन में दिनभर अलग-अलग समय पर हमले जारी रहे. उत्तर-पूर्वी खार्किव क्षेत्र में भी गोलाबारी हुई. स्थानीय प्रशासन के मुताबिक, इसमें 26 साल के एक व्यक्ति और 38 साल की एक महिला की मौत हुई. इसके अलावा 13 लोग घायल हुए, जिनमें दो बच्चे भी शामिल हैं. वहीं, रूस में यूक्रेन की सेना ने यारोस्लाव क्षेत्र में एक तेल रिफाइनरी पर हमला किया. जेलेंस्की के मुताबिक, यह इलाका फ्रंटलाइन से करीब 1,000 किलोमीटर दूर है.
 
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News