गोरखपुर। नवंबर में रेल प्रशासन लाइव पेंटिंग प्रतियोगता और एक प्रदर्शनी लगाएगा। पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ पंकज सिंह ने बताया कि पेंटिंग विधा को बढ़ाने के लिए लाइव पेंटिंग प्रतियोगिता प्रोफेशनल और पेंटिंग सीख रहे दो वर्गों के बीच अलग-अलग होगी। इसमें स्केच, ऑयल पेंटिंग, फिंगर पेंटिंग को शामिल किया गया है। टॉप थ्री पेंटिंग को पुरस्कृत किया जाएगा और बेहतर पेंटिंग को ट्रेनों के कोच में प्रवेश द्वार पर भी लगाया जाएगा। योजना के मुताबिक प्रतियोगिता का आयोजन खुले क्षेत्र में रेलवे प्रेक्षागृह या अधिकारी क्लब में किया जाएगा। इसके लिए जल्द ही ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
अच्छी पेंटिंग को रेल प्रशासन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करेगा ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इसे देख सकें और प्रोत्साहित हों।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play