केरल के कन्नूर जिले में 23 सितंबर 2026 को एक चौंकाने वाली घटना घटी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कन्नूर के थाझे चोव्वा (Thazhe Chovva) रेलवे गेट पर एक महिला चालक द्वारा चलाई जा रही कार रेलवे ट्रैक पर फंस गई। रेलवे गेट बंद होने की प्रक्रिया के दौरान ट्रैक पार करने की कोशिश में गाड़ी अटक गई। ड्राइवर ने कार को निकालने की काफी कोशिश की, लेकिन ट्रेन के करीब आने पर उसे और यात्रियों को जान बचाकर गाड़ी छोड़कर भागना पड़ा।
इस वीडियो को एक्स पर @TheERDoctor नामक हैंंडल से शेयर किया गया है। घटना सुबह करीब 10 की बताई जा रही थी। रेलवे गेट बंद होने लगा था और बूम गेट नीचे आ रहा था। इसी दौरान कुछ महिलाएं गेट पार करने की जल्दबाजी में गाड़ी ले गईं। वीडियो में साफ दिखता है कि काले रंग की थार कार ट्रैक पर अटकी हुई है। महिला ड्राइवर बार-बार एक्सीलरेटर दबा रही है और गाड़ी को आगे बढ़ाने की कोशिश कर रही है। पहियों से धुआं निकलने लगता है, लेकिन कार हिल नहीं पाती। इसी बीच ट्रेन की आवाज सुनाई देने लगती है। स्थिति गंभीर होते देख महिला और कार में सवार अन्य लोग तुरंत गाड़ी से बाहर निकलकर सुरक्षित जगह भाग जाते हैं। कार को रेलवे ट्रैक पर ही छोड़ दिया जाता है। ट्रेन को रेलवे गेट के पास रोकना पड़ता है। इस घटना के कारण ट्रेन परिचालन लगभग 30 मिनट तक प्रभावित रहा। बाद में पुलिस और रेलवे कर्मचारियों की मदद से क्रेन की सहायता से कार को ट्रैक से हटाया गया।
वीडियो के कैप्शन में लिखा था- ‘हमेशा थार ही क्यों? इन महिलाओं ने रेलवे क्रॉसिंग पर बूम गेट के नीचे आते समय उसे पार करने की कोशिश की और गाड़ी फंस गई। पुलिस के गाड़ी हटाने तक ट्रेन को 30 मिनट की देरी हुई।’ वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर चर्चा छिड़ गई। कुछ यूजर्स ने ड्राइवर की जल्दबाजी और लापरवाही पर सवाल उठाए, जबकि कुछ ने कहा कि ऐसी गाड़ियों के मालिकों में कभी-कभी गलत आत्मविश्वास आ जाता है।
यह घटना रेलवे क्रॉसिंग पर सावधानी बरतने की जरूरत को फिर रेखांकित करती है। भारत में हर साल रेलवे फाटकों पर लापरवाही के कई मामले सामने आते हैं, जो जानलेवा साबित हो सकते हैं। विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि गेट बंद होने या bell बजने पर कभी भी पार करने की कोशिश न करें। ट्रेन की गति और दूरी का अंदाजा लगाना मुश्किल होता है। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन ट्रेन में देरी और यात्रियों की परेशानी हुई।
गौरतलब है कि, इससे पहले इंडोनेशियाई महिला का दुपट्टा लाने के लिए रेलवे ट्रैक पर कूदे अंकल का वीडियो वायरल हुआ था।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें –
रेलवे ट्रैक पर पत्थर क्यों बिछाए जाते हैं, वजह सुनकर दिमाग घूम जाएगा; सपने में भी नहीं सोचा होगा
© 2009-2026 Independent News Service. All rights reserved.