आगरा रेल मंडल में बुधवार को राजभाषा पखवाड़े का शुभारंभ हुआ। डीआरएम गगन गोयल ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। पखवाड़े के अंतर्गत आगरा मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर विभिन्न हिंदी प्रतियोगिताओं एवं राजभाषा संबंधी कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। मंडल कार्यालय में अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए 17 से 30 सितंबर तक विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। मंडल के स्टेशनों पर प्रतियोगिताओं के आयोजन एवं सफल संचालन के लिए अलग-अलग अधिकारियों को नामित किया गया है। इस अवसर पर मंडल राजभाषा अधिकारी व डीसीएम वीरेंद्र सिंह, हेमेंद्र पाठक, दीपक कुमार, राम नारायण सिंह आदि मौजूद रहे।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play