रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर! 30 नवंबर को कई ट्रेनों के रूट और टाइमिंग में बदलाव, देखें पूरी लिस्ट – India TV Hindi

नई दिल्ली: रेल यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए एक जरूरी खबर है। उत्तर रेलवे में चल रहे विकास कार्यों के चलते 30 नवंबर 2026 को कई महत्वपूर्ण ट्रेनों की आवाजाही पर पड़ेगा। रेलवे ने कुछ ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया है, जबकि कई ट्रेनों के प्रस्थान समय को रिशेड्यूल किया है। इसके अलावा कुछ ट्रेनों को रास्ते में नियंत्रित किया जाएगा, जिससे उनके गंतव्य तक पहुंचने में देरी हो सकती है। रेलवे ने यात्रियों को यात्रा शुरू करने से पहले अपनी ट्रेन की ताजा स्थिति पता कर लेने की सलाह दी है।
रेलवे की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, 15733 बालूरघाट-भटिंडा एक्सप्रेस को 30 नवंबर को परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा। अब यह ट्रेन पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, मिर्जापुर, प्रयागराज और कानपुर सेंट्रल होकर संचालित होगी। पहले यह ट्रेन वाराणसी, सुल्तानपुर और लखनऊ चारबाग के रास्ते चलती थी।
मार्ग परिवर्तन के कारण बालूरघाट-भटिंडा एक्सप्रेस वाराणसी, जलालगंज, जफराबाद, जौनपुर सिटी, श्रीकृष्ण नगर, हरपालगंज, कोइरीपुर, लंभुआ, सुल्तानपुर, मुसाफिरखाना, निहालगढ़, अकबरगंज, हैदरगढ़, लखनऊ चारबाग और उन्नाव स्टेशनों पर नहीं रुकेगी।
13009 हावड़ा-योग नगरी ऋषिकेश दून एक्सप्रेस 30 नवंबर को अपने निर्धारित समय से 120 मिनट की देरी से रवाना होगी। पहले इस ट्रेन के हावड़ा से प्रस्थान का समय रात 8:25 बजे था, लेकिन अब यह रात 10:25 बजे रवाना होगी। इस ट्रेन को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन तक रास्ते में 180 मिनट नियंत्रित भी किया जाएगा।
03009 हावड़ा-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन को भी 120 मिनट पुनर्निर्धारित किया गया है। अब यह ट्रेन 30 नवंबर की रात 11:55 बजे के बजाय 1 दिसंबर को रात 1:55 बजे रवाना होगी। इस ट्रेन को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन तक रास्ते में 120 मिनट नियंत्रित किया जाएगा। इसके अलावा 13038 देहरादून-हावड़ा कुंभ एक्सप्रेस को भी रास्ते में 120 मिनट नियंत्रित किया जाएगा। इससे यात्रियों को देरी का सामना करना पड़ सकता है।
रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों से अपील की है कि वे स्टेशन के लिए निकलने से पहले अपनी ट्रेन का संशोधित समय और मार्ग जरूर जांच लें। इसके लिए रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट, हेल्पलाइन या संबंधित रेलवे स्टेशन से जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
बता दें कि हाल ही में रेलवे ने नेपाल से कनेक्टिविटी की दिशा में अहम उपलब्धि हासिल की। 23 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अयोध्या कैंट और जनकपुर धाम के बीच चलने वाली सरयू-कमला एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 
(इनपुट-आईएएनएस)
ये भी पढ़ें:
ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल प्रोजेक्ट में मिली बड़ी सफलता, 6.59 किलोमीटर लंबी सुरंग-14 की खुदाई हुई पूरी
 
© 2009-2026 Independent News Service. All rights reserved.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News