रेवाड़ी में बाइक ठीक कराने पहुंचे युवक की दिनदहाड़े हत्या, पेट में गोली लगने के बाद मां को किया फोन – AajTak

Feedback
हरियाणा के रेवाड़ी में दिनदहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. वह अपनी बाइक ठीक कराने के लिए रिपेयरिंग सेंटर पहुंचा था, तभी बाइक सवार तीन युवकों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. गोली पेट में लगने के बावजूद युवक ने हिम्मत नहीं हारी और घायल हालत में ही अपनी मां और दोस्त को फोन कर वारदात की जानकारी दी. उसे अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.
मृतक की पहचान गोकलगढ़ गांव निवासी मनोज के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि वह करीब डेढ़ महीने पहले ही जेल से जमानत पर बाहर आया था. इस हत्याकांड के पीछे पुरानी रंजिश और गैंगवार की आशंका जताई जा रही है. वारदात में गांव के ही मनिंद्र, विशाल और महेश का नाम सामने आया है. तीनों आरोपी घटना के बाद से फरार हैं.
यह भी पढ़ें: रेवाड़ी के सरकारी स्कूलों में बच्चे जो पानी पी रहे, उसके 90 सैंपल फेल निकले, कहीं बैक्टीरिया तो कहीं TDS ज्यादा
घटना बुधवार दोपहर गोकलगढ़ गांव के बस स्टैंड के पास स्थित गरिमा बाइक रिपेयरिंग सेंटर की है. मनोज अपनी बाइक ठीक कराने के लिए वहां पहुंचा था. इसी दौरान एक बाइक पर सवार होकर मनिंद्र, विशाल और महेश मौके पर आ गए. आरोप है कि तीनों ने पहले आसपास की रेकी की और फिर मनिंद्र ने पिस्तौल निकालकर मनोज के पेट में गोली मार दी.
गोली मारकर बाइक से फरार हुए तीनों आरोपी
फायरिंग होते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई. मनोज को गोली लगने के बाद तीनों हमलावर बाइक पर सवार होकर फरार हो गए. गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद मनोज ने खुद अपनी मां को फोन किया और बताया कि उसे पेट में गोली मार दी गई है.
इसके बाद उसने अपने दोस्त अभिषेक को भी फोन कर घटनास्थल पर बुलाया. सूचना मिलते ही अभिषेक वहां पहुंचा और घायल मनोज को उपचार के लिए रेवाड़ी के नागरिक अस्पताल ले गया. उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे विराट अस्पताल रेफर कर दिया.
विराट अस्पताल में मनोज का इलाज शुरू किया गया, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद उसकी जान नहीं बचाई जा सकी. उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया. घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में मातम पसर गया.
SP ने घटनास्थल का लिया जायजा
वारदात की सूचना मिलने पर रेवाड़ी के एसपी हेमेंद्र कुमार मीणा पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. उन्होंने मौके का जायजा लिया और पुलिस अधिकारियों से जानकारी ली. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
मृतक के पिता जसवंत सिंह की शिकायत पर पुलिस ने मनिंद्र, विशाल और महेश के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है. पुलिस के मुताबिक, तीनों आरोपियों पर पहले से मारपीट और एनडीपीएस एक्ट समेत कई मामलों में केस दर्ज होने की जानकारी सामने आई है.
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसपी ने पांच विशेष पुलिस टीमें गठित की हैं. पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है. वहीं, डीएसपी सज्जन सिंह ने बताया कि फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है.
भूरा हत्याकांड में नामजद था मनोज
इस हत्याकांड को पुरानी रंजिश और गैंगवार से जोड़कर भी देखा जा रहा है. बताया जा रहा है कि मृतक मनोज राहुल गोकलगढ़िया गैंग से जुड़ा था. अक्टूबर 2025 में गांव के भूरा की हत्या के मामले में भी उसका नाम सामने आया था. इसी केस में उसे जेल जाना पड़ा था.
जानकारी के मुताबिक, मनोज करीब डेढ़ महीने पहले ही जमानत पर जेल से बाहर आया था. अब दिनदहाड़े उसकी हत्या किए जाने के बाद पुलिस पुरानी रंजिश के एंगल से भी जांच कर रही है. हालांकि, वारदात की असली वजह का खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा.
फिलहाल पुलिस फरार मनिंद्र, विशाल और महेश की तलाश में जुटी है. पांच टीमें अलग-अलग संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं. अब पुलिस के सामने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ हत्या के पीछे की वजह और संभावित गैंगवार के कनेक्शन का पता लगाने की चुनौती है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News