रॉयल बाथरूम से गंगा घाट की एंटीक पेंटिंग तक, लड़के ने दिखाई इस लग्जरी विला के अंदर का नजारा, जहां एक रात का किराया ₹2.5 लाख – aajtak.in

Feedback
Guwahati Luxury Villa: भारत का नॉर्थ ईस्ट बेहद खूबसूरत है, यही कारण है कि पिछले कुछ समय से नॉर्थ ईस्ट इंडिया में टूरिजम लगातार ग्रोथ कर रहा है. वैसे तो आपने कई लग्जरी होटल और विला के बारे में सुना और देखा होगा. मगर आज हम आपको एक ऐसी असम के एक ऐसे लग्जरी विला के बारे में बताने जा रहे हैं, जो इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है. 
असम की राजधानी गुवाहाटी अपनी प्राकृतिक खूबसूरती, पहाड़ियों और धार्मिक स्थलों के लिए जानी जाती है. यहां देश-दुनिया से आने वाले टूरिस्ट के लिए घूमने की कई शानदार जगहें हैं. लेकिन गुवाहाटी में सिर्फ मंदिर और टूरिस्ट प्लेस ही पॉपुलर नहीं हैं, बल्कि यहां मौजूद कुछ लग्जरी प्रॉपर्टीज भी लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचती हैं. 
हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें एक टूरिस्ट ने गुवाहाटी की बेहद आलीशान रॉयल विला का अंदर से टूर कराया. वीडियो में दिखाई गई इस बेहतरीन प्रॉपर्टी में एक रात बिताने की कीमत सुनकर आप चौंक जाएंगे.
इतना बड़ा है ये रॉयल विला
वायरल वीडियो में दिखाई दे रही विला को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह किसी नॉर्मल लग्जरी होटल रूम से कितना अलग है. यहां मेहमानों के लिए अलग पार्किंग एरिया से लेकर मीटिंग स्पेस और बड़े-बड़े कमरे तक मौजूद हैं. टूर की शुरुआत दो गाड़ियों की पार्किंग से होती है. इसके बाद प्रॉपर्टी में मौजूद एक अलग डॉर्मिटरी दिखाई जाती है. खास बात यह है कि इसमें स्टाफ या ड्राइवर के रूकने की भी व्यवस्था है. विला का एंट्री गेट पर ग्लास डोर है और एंट्री करते हुए रास्ते में प्लांट्स लगाए गए हैं और ऊपर शीशे की वॉल है, जिससे आसमान साफ नजर आ रहा है. 
दो बड़े मास्टर बेडरूम और खुला स्पेस
गेस्ट के लिए मीटिंग और वेटिंग एरिया के साथ एक बड़ा बोर्डरूम दिखाया जाता है. विला का लिविंग रूम भी काफी बड़ा है, जहां जगह की कोई कमी नजर नहीं आती. विला में दो बड़े मास्टर बेडरूम हैं. इतना ही नहीं इस विला का बाहरी हिस्सा भी उतना ही शानदार है. यहां पूलसाइड एरिया के साथ एक बड़ा लॉन भी है, जहां मेहमान आराम से समय बिता सकते हैं. 
सर्दियों के मौसम में यहां आने वाले मेहमानों के लिए लोन में बोनफायर किया जाता है. जैसा आपने अक्सर फिल्मों में देखा होगा, क्योंकि यहां ठंड भी ज्यादा पड़ती है और उस समय बोनफायर से बढ़िया कुछ नहीं लगता है. विला में खूबसूरत और एंटीक पेटिंग भी लगाई हैं, जो बोरिंग दीवारों को भी सुंदर बना देती हैं. 
पेटिंग ने खींचा ध्यान
वीडियो में एक पेटिंग भी दिखाई गई, जो भगवान शिव से जुड़ी है. यह पेंटिंग वाराणसी के गंगा घाट का दिव्य दृश्य दिखाती है. इसमें सीधे राइट साइड में नंदी महाराज की मूर्ति, पीतल का कमंडल और आरती का सामान बना है. लेफ्ट साइड तरफ घाट की सीढ़ियां, पारंपरिक छतरे, नदी और मेहराबदार पुरानी इमारतें बनी हैं. इसके सुनहरे-नारंगी रंग घाट की शाम की आरती का सुकूनभरा नजारा दिखाता है. 
बेहद स्टाइलिश है बाथरूम-टॉयलेट
बेडरूम, पूल और लोन ही नहीं इस विला के बाथरूम और टॉयलेट भी किसी महल के कमरे से कम नहीं है. बाथरूम में बड़े-बड़े मिरर लगे हैं, जो रॉयल फील देते हैं. इसके अलावा नहाने के लिए एक बड़ा येलो कलर का बाथटब दिया गया है और चेस फ्लोर डिजाइन भी इसे क्लासी और स्टाइलिश टच देता है. इसके अलावा सफेद कलर की टॉयलेट सीट दी गई है और संतरी रंग की कुर्सी भी रखी है. बाथरूम में भी गर्मी से राहत देने के लिए पंखा लगाया गया है और टेबल भी रखी है. 
A post shared by ⠀ ⠀⠀ ⠀ ⠀⠀ (@reubenncharles)
एक रात का किराया सुनकर चौंक गया टूरिस्ट
जब टूरिस्ट ने विला की कीमत के बारे में पूछा तो स्टाफ मेंबर ने बताया कि यहां एक रात रुकने का किराया ₹2.5 लाख प्लस GST है. चलिए ज्यादा सस्पेंस ना बताते हुए बताते हैं कि हम जिस विला की बात कर रहे हैं, आखिर उसका नाम क्या है. वीडियो में दिखाई गई यह प्रॉपर्टी मेफेयर स्प्रिंग वैली रिजॉर्ट है.
यह रिसॉर्ट हरे-भरे पहाड़ों और खूबसूरत नजारों के बीच स्थित है, जिसे शाही अंदाज में सजाया गया है. कमरों में बड़े-बड़े बेड और सोफे हैं और डिजाइनर शीशे भी लगाए गए हैं. यहां अलग-अलग तरह के लग्जरी स्टे मौजूद हैं, जिन्हें खास तौर पर आराम और प्रीमियम एक्सपीरियंस को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है.
सोशल मीडिया पर लोगों ने दिए ऐसे रिएक्शन
वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने इस शानदार विला की खूबसूरती और इसके किराए पर खूब रिएक्शन दिए.  एक यूजर ने लिखा कि वह जल्द ही यहां जाना चाहता है. वहीं दूसरे यूजर ने गुवाहाटी को घूमने के लिए शानदार जगह बताया. हालांकि, कई लोगों का ध्यान विला के भारी-भरकम किराए पर रहा. कुछ यूजर्स ने इसे बेहद महंगा बताया.
 
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News