रोजगार की तलाश में गए थे…, एक झटके में उजड़ गए कई परिवार, दुबई बस हादसे में कई भारतीय मजदूरों की मौत – India.Com

Dubai Bus Accident: दुबई में एक भीषण सड़क हादसे में 7 भारतीय मजदूरों की मौत हो गई. एमिरेट्स रोड पर हुए इस दुर्घटना में कम से कम सात लोग मारे गए, जबकि 9 अन्य घायल हो गए. घायलों में कई भारतीय नागरिक भी शामिल बताए जा रहे हैं. हादसे के बाद स्थानीय प्रशासन, पुलिस और भारतीय दूतावास सक्रिय हो गए हैं.

शुरुआतीजांच के अनुसार, दुर्घटना उस समय हुई जब एक ट्रक तकनीकी खराबी के कारण सड़क के बीचोंबीच रुक गया. इसी दौरान पीछे से आ रही एक मिनीबस ट्रक से जा टकराई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए.
दुबई पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि शुरुआती जांच में ये सामने आया है कि बस चालक सुरक्षित दूरी बनाए रखने में असफल रहा. अचानक सामने खड़े ट्रक को देखकर उसे प्रतिक्रिया देने का पर्याप्त समय नहीं मिला और बस सीधे ट्रक के पिछले हिस्से से टकरा गई. हादसे में सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 9 अन्य घायल हो गए. इनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है.

घटना की जानकारी मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गए. घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। भारतीय दूतावास के अधिकारी भी अस्पताल पहुंचे और घायल भारतीय नागरिकों से मुलाकात कर उनकी स्थिति की जानकारी ली. दूतावास लगातार स्थानीय प्रशासन के संपर्क में है ताकि प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता मिल सके.
दुबई पुलिस ने कहा कि सड़क के बीच किसी वाहन का रुक जाना बेहद खतरनाक स्थिति पैदा कर सकता है. अधिकारियों के अनुसार ऐसी लापरवाही कई बार बड़े हादसों का कारण बनती है. इसी वजह से सड़क पर वाहन खड़ा करने या यातायात बाधित करने पर भारी जुर्माने और दंड का प्रावधान किया गया है.

इस बीच एक अन्य घटना में ओमान के पास एक तेल टैंकर में आग लगने के बाद उसमें सवार 24 भारतीय नाविकों को सुरक्षित बचा लिया गया. भारतीय दूतावास ने ओमानी अधिकारियों के त्वरित बचाव अभियान की सराहना की है. हालांकि, दोनों घटनाएं अलग-अलग हैं, लेकिन विदेशों में काम कर रहे भारतीयों की सुरक्षा एक बार फिर चर्चा का विषय बन गई है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
हल्द्वानी से दिल्ली के बड़े न्यूजरूम तक… तनुजा जोशी, उत्तराखंड के शांत और खूबसूरत शहर हल्द्वानी से ताल्लुक रखती हैं. देहरादून के ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी … और पढ़ें
Subscribe to Our Newsletter Today!
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
© 1998-2026 INDIADOTCOM DIGITAL PRIVATE LIMITED, ALL RIGHTS RESERVED

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News