फरीदपुर, संवाददाता। शाहजहांपुर डिपो की रोडवेज बस ऑटो को बचाने के दौरान हाइवे पर अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे के बाद बस में बैठे यात्री बाल बाल बचे। यात्रियों को मामूली चोटें आईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दूसरी बस से यात्रियों को गंतव्य तक रवाना कराया। मंगलवार को शाहजहांपुर डिपो की रोडवेज बस बरेली से शाहजहांपुर की ओर जा रही थी। बस में करीब 56 यात्री बैठे थे। बस हाईवे पर हरियाली बाजार के सामने पहुंची। इसी दौरान रॉंग साइड पर आ रहे ऑटो को बचाने में बस अनियंत्रित हो गई और वह सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई।
बस में बैठे यात्री झटका लगने पर सीट से गिर गए। इसके बाद बस में चीख पुकार मच गई। लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने यात्रियों को दूसरी बस से भेजवाया। इसके बाद रोडवेज बस को क्रेन से बाहर निकला। क्षतिग्रस्त बस को रवाना करा दिया गया है।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play