Feedback
भारत के दो सबसे अनुभवी बल्लेबाजों रोहित शर्मा और विराट कोहली ने 19 जुलाई (रविवार) को लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे और निर्णायक वनडे में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.
दोनों दिग्गजों ने भारतीय जोड़ी के रूप में 400 इंटरनेशनल मैच साथ खेलने का ऐतिहासिक आंकड़ा छू लिया है. रोहित और विराट की जोड़ी पहले ही भारत के लिए सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय मैच साथ खेलने वाली जोड़ी बन चुकी थी.
उन्होंने सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ की 391 मैचों की साझेदारी का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया था. अब लॉर्ड्स में दोनों ने 400वें मैच के साथ भारतीय क्रिकेट के इतिहास में नया अध्याय जोड़ दिया है.
यह भी पढ़ें: IND vs ENG, 3rd ODI 2026 Live Score: इंग्लैंड ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, भारतीय टीम में हुए बड़े बदलाव
हालांकि, विश्व क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच साथ खेलने का रिकॉर्ड अभी भी श्रीलंका के कुमार संगकारा और महेला जयवर्धने के नाम है, जिन्होंने 550 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले साथ खेले. रोहित-विराट इस सूची में 400 मैचों के साथ छठे स्थान पर पहुंच गए हैं.
Another massive feat for an 𝗶𝗰𝗼𝗻𝗶𝗰 𝗱𝘂𝗼 🫡#TeamIndia greats Rohit Sharma and Virat Kohli become the first Indian pair to play 4️⃣0️⃣0️⃣ international matches together 🤝
Updates ▶️ https://t.co/pLZ2PvDH5G#ENGvIND | @ImRo45 | @imVkohli pic.twitter.com/5k39JCxb4S
18 साल का शानदार सफर
रोहित शर्मा ने 2007 में और विराट कोहली ने 2008 में इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखा था. पिछले 18 सालों में दोनों भारतीय बल्लेबाजी की सबसे मजबूत दीवार बने रहे हैं.
इस दौरान भारत ने तीन टी20 विश्व कप, एक वनडे विश्व कप और दो चैम्पियंस ट्रॉफी खिताब जीते हैं. दोनों खिलाड़ी अब टी20 और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं और केवल वनडे क्रिकेट ही खेलते हैं.
वनडे क्रिकेट में विराट कोहली भारत के लिए दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. उनके नाम 14,867 रन दर्ज हैं, जबकि रोहित शर्मा 11,757 रन के साथ तीसरे स्थान पर हैं.
🚨 Toss 🚨
England have won the toss and elected to bat first in the 3️⃣rd ODI.
Updates ▶️ https://t.co/pLZ2PvDH5G#TeamIndia | #ENGvIND pic.twitter.com/uZ2XqxneZb
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच साथ खेलने वाली जोड़ियां
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू