रोहित शर्मा से ऋषभ पंत तक… IPL 2026 के लिए इन 5 बड़े खिलाड़ियों ने घटाया वजन, अब मैदान पर दिखेगा 'सुपर फिट' अंदाज! – News24 Hindi

—विज्ञापन—
Players Who Got Fit for IPL 2026: आईपीएल की शुरुआत हो चुकी है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स ने जीत के साथ टूर्नामेंट की शुरुआत की. इस साल कई खिलाड़ियों का कमबैक हो रहा है. IPL में हर कोई अच्छा प्रदर्शन करते हुए रन बनाना चाहता है. कई बार फिटनेस भी प्लेयर्स के प्रदर्शन में रोड़ा बन जाती है. इस बार IPL में कुछ बड़े खिलाड़ी सुपर फिट होकर आए हैं.
मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा ने पिछले एक साल में अपनी फिटनेस पर बहुत ध्यान दिया है. IPL 2025 के मुकाबले अब वो और ज्यादा फिट हो चुके हैं. उन्होंने लगभग 11 किलो वजन घटाया है. उनके प्रदर्शन में भी फिटनेस का असर नजर आ रहा है.
चेन्नई सुपर किंग्स ने सरफराज खान को 75 लाख रुपये देकर खरीदा था. सरफराज खान की फिटनेस काफी बड़ी समस्या थी लेकिन उन्होंने पिछले एक साल में फिटनेस पर काफी ध्यान दिया. अब वो पहले के मुकाबले सुपर फिट नजर आ रहे हैं.
पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर 2025 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में चोटिल हो गए थे. स्प्लीन इंजरी के कारण उन्हें महीनों तक बाहर रहना पड़ा. रिकवरी के दौरान उनका 7 किलो वजन कम हो गया. उन्होंने खुद इस बारे में बताया. वो पहले ही फिट थे, लेकिन अब और पतले हो गए हैं.
पृथ्वी शॉ पिछले साल IPL ऑक्शन में अनसोल्ड रहे थे. उनका वजन बढ़ गया था और वो बिल्कुल फिट नजर नहीं आ रहे थे. पृथ्वी ने अपनी फिटनेस पर काम किया और घरेलू सीजन में रन बनाए. अब पहले के मुकाबले वो बेहतर शेप में नजर आ रहे हैं. IPL 2026 में वो DC के लिए बवाल मचाना चाहेंगे.
ऋषभ पंत भी रोहित शर्मा की राह पर हैं. LSG के कप्तान ने IPL 2026 से पहले ट्रेनिंग करते हुए काफी वजन कम किया. वो पहले के मुकाबले सुपर फिट नजर आ रहे हैं. उनके वेट लॉस को लेकर भी सवाल पूछा गया था, जिसके जवाब में उन्होंने मजाक करते हुए कहा, ‘वो मत पूछिए.’
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News