लखनऊ-कानपुर नहीं, यूपी का जनसंख्या किंग है ये जिला, जानिए क्या कहते हैं आंकड़े – Zee News

Most Populous District In UP: जब सवाल आता है कि यूपी में सबसे अधिक ​​जनसंख्या वाला शहर कौन सा है? तो आपके मन में सबसे पहले लखनऊ, कानपुर और नोएडा का ख्याल आता है, जोकि गलत है. 
Trending Photos
Most Populous District In UP: देश में जनगणना की मांग हो रही है. आबादी में देश का सबसे बड़ा राज्य उत्तर प्रदेश है. यहां सबसे ज्यादा लोग निवासी करते हैं. जब सवाल आता है कि यूपी में सबसे अधिक ​​जनसंख्या वाला शहर कौन सा है? तो आपके मन में सबसे पहले लखनऊ, कानपुर और नोएडा का ख्याल आता है, जोकि गलत है. 

सबसे अधिक आबादी वाला जिला?
2011 की जनगणना के अनुसार, प्रयागराज (जिसे पहले इलाहाबाद कहा जाता था) उत्तर प्रदेश का सबसे अधिक जनसंख्या वाला जिला है. इस जिले की जनसंख्या 59,54,391 है. वहीं, यह जनसंख्या आंकड़ा अन्य बड़े शहरों जैसे लखनऊ, कानपुर, मेरठ और वाराणसी से भी अधिक है. प्रयागराज न केवल धार्मिक और ऐतिहासिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि जनसंख्या की दृष्टि से भी सबसे आगे है. 

यूपी की जनसंख्या का विस्तार
यह प्रदेश उत्तर, उत्तर-मध्य और मध्य भारत के संगम पर स्थित है, जिससे इसकी भौगोलिक और सांस्कृतिक महत्ता बढ़ जाती है. 2011 की जनगणना के अनुसार, राज्य की कुल जनसंख्या लगभग 19.98 करोड़ थी. 2001 से 2011 के बीच जनसंख्या वृद्धि दर 20.23% रही, जो इसे भारत के तेजी से बढ़ते राज्यों में शामिल करती है. जनसंख्या घनत्व 828 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर था, जो इसके संसाधनों पर अत्यधिक दबाव को दर्शाता है. इस कारण जनसंख्या नियंत्रण एक बड़ी चुनौती है.

Add Zee News as a Preferred Source

तीन नदियों का संगम 
प्रयागराज शहर को संगमनगरी कहा जाता है. खास बात यह है कि यह शहर गंगा और यमुना नदी के किनारे बसा है. दुनिया की एकलौती जगह है जहां तीन नदियों का संगम होता है. यहीं मां गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती का मिलन होता है. हर साल संगम किनारे एक महीने का माघ मेला लगता है. लाखों की संख्या में लोग गंगा किनारे कल्पवास करते हैं. महाकुंभ 2025 में दुनियाभर से लोग संगमनगरी पहुंचे थे. 
यह भी पढ़ें : ‘सुहाग नगरी’ कहलाता है उत्तर प्रदेश का ये जिला, यहां कांच से चमकती है महिलाओं की खूबसूरती
यह भी पढ़ें : ‘इमरती का शहर’ कहलाता भारत का ये जिला, यहां मिलती देश भर में सबसे स्वादिष्ट इमरतियां!
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News