लखनऊ में स्वदेशी व्यापारी मंच की पहली परिचय बैठक हुई। अवध जिमखाना क्लब में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में उद्योग और व्यापार जगत से जुड़े विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लेकर अप
मुख्य वक्ता स्वदेशी जागरण मंच के राष्ट्रीय सह-संगठक सतीश कुमार ने कहा कि भारत को पुनः “सोने की चिड़िया” बनाने में उद्यमियों और व्यापारियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने व्यापारिक समुदाय से राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए स्वदेशी अभियान को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि देश को केवल आयातक नहीं बल्कि निर्यातक राष्ट्र बनाने की दिशा में ठोस प्रयास करने होंगे।स
स्वदेशी व्यापारी मंच के राष्ट्रीय सह-संयोजक संदीप बंसल ने कहा कि मंच उद्योग एवं व्यापार क्षेत्र की समस्याओं और बाधाओं को दूर कराने का प्रभावी माध्यम बनेगा। बैठक में विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों द्वारा दिए गए सुझावों को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री , देश के प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री तक पहुंचाया जाएगा। कई साथियों के द्वारा महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए हैं। इन सुझाव से अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।
बैठक में ऑटोमोबाइल, सर्राफा, इलेक्ट्रिकल, लोहा, प्लाई, सीमेंट, पेट्रोल डीलर, सर्जिकल, खाद्य एवं कृषि उपकरण, ई-रिक्शा, ब्रेड समेत विभिन्न व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। प्रमुख रूप से सुरेश अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल, शिव अग्रवाल, अवधेश अग्रवाल, संदीप आहूजा, अजय गुप्ता, आलोक त्रिवेदी, अनिल उपाध्याय, अनुपम अग्रवाल, ऋषि गुप्ता, राजकुमार बत्रा और सुरेश छाबलानी समेत बड़ी संख्या में व्यापारी नेताओं ने हिस्सा लिया।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.